शादी में हुई अापसी कहासुनी में मारी गोली, एक की मौत, एक घायल

शादी के गीत गाए जा रहे थे तो हर कोई खुशियां मनाने में जुटा हुआ था। अचानक एक धमाका हुआ जब तक कोई कुछ समझ पाता एक महिला धड़ाम से गिरी जो खून से लथपथ थी

By manoj kumarEdited By: Publish:Thu, 28 Feb 2019 03:30 PM (IST) Updated:Thu, 28 Feb 2019 03:30 PM (IST)
शादी में हुई अापसी कहासुनी में मारी गोली, एक की मौत, एक घायल
शादी में हुई अापसी कहासुनी में मारी गोली, एक की मौत, एक घायल
हिसार, जेएनएन। बरवाला के गांव हसनगढ़ में शादी के दौरान हुई आपसी कहासुनी में गोली चल गई। गोली एक युवक और महिला को लगी। युवक को जब तक अस्‍पताल लेकर गए तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। महिला घायल है। वहीं पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। गोली किसने चलाई और क्‍यों चलाई इन बातों की पुष्टि करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं शादी में हत्‍या जैसी घटना होने से गांव और घर में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक शादी के गीत गाए जा रहे थे, तो हर कोई खुशियां मनाने में जुटा हुआ था। अचानक एक धमाका हुआ, जब तक कोई कुछ समझ पाता, एक महिला और युवक धड़ाम से गिरे जो खून से लथपथ थे। हर ओर अफरा तफरी मच गई। वहीं हमलावर मौके से भाग निकले। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुट गई।

chat bot
आपका साथी