नाबालिग से पहले किया दुष्‍कर्म, गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात

पुलिस में दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि कालोनी के ही 19 साल के गोगा उर्फ बसंत से उसकी जान पहचान थी। आरोप है कि गोगा ने उससे दुष्कर्म किया।

By manoj kumarEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 03:33 PM (IST)
नाबालिग से पहले किया दुष्‍कर्म, गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात
नाबालिग से पहले किया दुष्‍कर्म, गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात

सिरसा, जेएनएन। शहर की एक कालोनी की 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सोमवार शाम जब अचानक किशोरी की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किशोरी की काउंसिलिंग भी की। 

पुलिस में दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि कालोनी के ही 19 साल के गोगा उर्फ बसंत से उसकी जान पहचान थी। आरोप है कि गोगा ने उससे दुष्कर्म किया। जब उसे गर्भवती होने का पता चला तो उसने गोगा को बताया। इस पर आरोपित ने उसे दवा लाकर दे दी। इन दवाओं के सेवन से ही उसकी हालत बिगड़ गई। पीडि़त किशोरी के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और उत्तरप्रदेश से आकर यहां कालोनी में बसे हैं। 

--शहर की एक कालोनी में किशोरी से जबरन दुष्कर्म व उसके बाद गर्भपात किए जाने के मामले में पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित युवक को काबू कर लिया है।

सुरजीत सिंह, पुलिस प्रवक्ता।

chat bot
आपका साथी