झज्जर के लिए कोरोना संक्रमण के लिहाज से मई माह रहा खराब, राहत लेकर आया जून

झज्जर में पहला कोरोना संक्रमित 26 अप्रैल 2020 को मिला था। अप्रैल 2020 से मई 2021 तक 14 माह में 18483 कोरोना संक्रमित मिले। सबसे अधिक मई 2021 में कुल 8686 कोरोना संक्रमित मिले। सबसे कम फरवरी 2021 में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 05:14 PM (IST)
झज्जर के लिए कोरोना संक्रमण के लिहाज से मई माह रहा खराब, राहत लेकर आया जून
दूसरी लहर में शहरों से अधिक कोरोना संक्रमित गांवों में मिले हैं।

झज्जर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के लिहाज से मई माह जिले के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। क्योंकि मई माह में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। दूसरी लहर ने शहर हो या फिर गांव, हर क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि जून माह की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमण को लेकर जिले की स्थिति में काफी सुधार आया है। जो राहत की बात है। लोग अभी भी सावधानी बरतें और कोरोना संक्रमण से बचे रहें। वहीं मरने वालों की संख्या भी बीते एक साल के मुकाबले सबसे अधिक रही है।

झज्जर जिले की बात करें तो पहला कोरोना संक्रमित 26 अप्रैल 2020 को मिला था। इसके बाद कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। अप्रैल 2020 से मई 2021 तक कुल 14 माह की बात करें तो इस दौरान कुल 18483 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मई 2021 में कुल 8686 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। वहीं सबसे कम की बात करें तो इस लिहाज से फरवरी 2021 सबसे अच्छा रहा है। फरवरी 2021 में सबसे कम 11 कोरोना संक्रमित मिले।

सबसे अधिक मौतें भी मई में हुईं

कोरोना संक्रमण से मरने वालों की बात करें तो जिले में कोरोना संक्रमण के कारण पहली मृत्यु 13 जून 2020 को दर्ज की गई थी। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों को आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जून 2020 से तीन जून 2021 तक कुल 280 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं मई 2021 तक 269 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। इनमें से सबसे अधिक मौतें भी मई माह में हुई हैं, या फिर यह भी कह सकते हैं कि आधी से अधिक (58.36 फीसद) मौतें मई माह में हुई है। जून 2020 से अप्रैल 2021 तक कुल 112 मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई, वहीं मई 2021 में 157 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है।

महीना वाइज कोरोना की स्थिति

महीना         कोरोना संक्रमित मिले          मौत

अप्रैल 2020         25                 -----

मई 2020           79                 -----

जून 2020          217                  4

जुलाई 2020         527                 7

अगस्त 2020         426                 8

सितंबर 2020        1292                14

अक्टूबर 2020       1137                17

नवंबर 2020        1678                 33

दिसंबर 2020        483                 12

जनवरी 2021         64                  7

फरवरी 2021         11                -----

मार्च 2021          171                -----

अप्रैल 2021         3747                10

मई 2021           8686                157

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी