महापंचायत में महिलाओं ने भरी कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकार, नवजोत कौर सिद्धू ने जोरदार भाषण से महिलाओं ने भरा जोश

संवाद सहयोगी हांसी किसान यूनियन के संस्थापक रहे स्वर्गीय मांगे राम मलिक की याद में रामायण्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 07:51 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 07:51 AM (IST)
महापंचायत में महिलाओं ने भरी कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकार, नवजोत कौर सिद्धू ने जोरदार भाषण से महिलाओं ने भरा जोश
महापंचायत में महिलाओं ने भरी कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकार, नवजोत कौर सिद्धू ने जोरदार भाषण से महिलाओं ने भरा जोश

संवाद सहयोगी, हांसी : किसान यूनियन के संस्थापक रहे स्वर्गीय मांगे राम मलिक की याद में रामायण टोल प्लाजा पर आयोजित विशाल महिला महापंचायत में महिलाओं ने हुंकार भरी। कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित महापंचायत में पंजाब से नवजोत कौर सिद्धू ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। महापंचायत को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि जब-जब महिलाएं अपने हकों के लिए मैदान में आती हैं तब बड़े से बड़े पत्थर को भी तोड़ देती है। अब वहीं हाल भारतीय जनता पार्टी का होगा।

बता दें कि रामायण टोल प्लाजा पर काफी संख्या में महिलाएं महापंचायत में जुड़ी थी। इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने भाजपा सरकार किसानों का खून चूसने वाली पार्टी है। इस सरकार के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होने की जरूर है। नेताओं ने कहा कि महिलाएं सिर्फ घर का काम ही नहीं कर सकती हैं, बल्कि वक्त आने पर सड़कों पर उतरकर पुरुषों के कंधों से कंधा मिलाकर अपने हक की लड़ाई भी लड़ में सक्षम हैं। ये महिला महापंचायत सरकार के लिए चेतावनी है है। अन्य महिला किसानों ने भी मंच से अपने जोशपूर्ण भाषणों के जरिए महिलाओं में जोश भरा। इस महिला महापंचायत की खास बात ये रही कि इसका संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में था। मंच पर उपस्थित महिला किसानों ने बताया कि हम सरकार को ये बताना चाहते हैं कि महिलाएं आज किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। इस अवसर पर जिला युवा किसान सैल के अध्यक्ष कुलदीप खरड़, सुमन हुड्डा, रणबीर सिंह, अमित रामायण , अन्नू सुरा, मनिषा बिश्रोई, रिमन नैन, सियात पुनिया, ममता धनाना आदि ने महापंचायत को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी