लव मैरिज करने वाली युवती की हत्या, पति पर केस दर्ज

रामनगर के सुशील और टोहाना की सोनिया ने 22 जनवरी 2015 को की थी लव मैरिज उनकी एक बच्ची है। इस मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने मृतका के पति सुशील के खिलाफ हत्या का केस किया दर्ज।

By manoj kumarEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 02:59 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 02:59 PM (IST)
लव मैरिज करने वाली युवती की हत्या, पति पर केस दर्ज
लव मैरिज करने वाली युवती की हत्या, पति पर केस दर्ज

जेएनएन, हिसार। मिलगेट एरिया के रामनगर मुहल्ले में 23 साल की सोनिया की हत्या कर दी गई। टोहाना की सोनिया ने करीब चार साल पहले रामनगर के सुशील कुमार से लव मैरिज की थी। उनकी एक बच्ची है। एचटीएम थाना पुलिस ने मृतका के पति सुशील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

फतेहाबाद के टोहाना कस्बे के किला मुहल्ला निवासी सोनू ने बताया कि उसकी बहन सोनिया ने 22 जनवरी 2015 को रामनगर मोहल्ले के सुशील के साथ लव मैरिज की थी। सोनिया की ढ़ाई साल की एक बच्ची है। सुशील बिजली मैकेनिक के तौर पर खुली दिहाड़ी करता था। उसने बताया कि मेरी बहन सोनिया ने हमें बताया था कि सुशील के किसी औरत के साथ अवैध संबंध हैं। वह कई-कई दिन घर नहीं आता। सुशील शराब पीकर अक्सर सोनिया के साथ मारपीट करता रहता था। सोनू ने आरोप लगाया कि सुशील ने सोनिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। उसने बताया कि हमें किसी ने फोन कर बताया कि सोनिया की डेड बॉडी सिविल अस्पताल में है। वह और परिवार के अन्य सदस्य सिविल अस्पताल में पहुंचे तो सुशील के परिजनों ने बताया कि सोनिया की मौत बीमारी के कारण हुई है। जबकि उसके एक कान के पीछे चोट के निशान मिले। उसने बताया कि सुशील ने दूसरी औरत के साथ अवैध संबंधों के चलते सोनिया की पीट-पीटकर हत्या की है। 12 क्वार्टर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने सूचना मिलने पर मृतका का शव कब्जे में ले लिया। बाद में डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। एचटीएम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति सुशील कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

12 क्वार्टर चौकी के इंजार्च दिनेश कुमार ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। मृतका का विसरा लेकर जांच के लिए करनाल स्थित लैब में भेजा जा रहा है। विसरा की रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी