जजपा कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, कृषि कानून पर डिप्टी सीएम को नहीं बनने देंगे निशाना

जागरण संवाददाता हिसार जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने हिसार हल्के के पदाधिकारि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 08:41 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 08:41 AM (IST)
जजपा कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, कृषि कानून पर डिप्टी सीएम को नहीं बनने देंगे निशाना
जजपा कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, कृषि कानून पर डिप्टी सीएम को नहीं बनने देंगे निशाना

जागरण संवाददाता, हिसार : जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने हिसार हल्के के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को अहम बैठक ली। इसमें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को लगातार प्रदेश में कृषि कानूनों का समर्थन करने पर विपक्षियों द्वारा निशाना बनाए जाने का मुद्दा प्रमुख रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि पहली बार प्रदेश में युवा नेता डिप्टी सीएम बने हैं। मगर विपक्षी उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। कृषि कानूनों को लेकर अन्य किसी दल के नेताओं को निशाना नहीं बनाया जा रहा है जितना डिप्टी सीएम के ऊपर जुबानी हमले किए जा रहे हैं। इसको लेकर पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोगों के बीच जाएं और उन्हें सच्चाई बताएं। ताकि विपक्षियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जा सके। इसके साथ ही नए पदाधिकारियों के साथ भी बैठक ली गई। उन्हें कार्य योजना के बारे में बताया गया। इस दौरान जजपा जिला प्रधान रमेश गोदारा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जितेंद्र श्योराण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजमल काजल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हरफूल खान, अमित बूरा, प्रदेश प्रवक्ता मंदीप बिश्नाई उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी