पति ने पत्‍नी पर चलाई गोली, भतीजी को लगने से मौत हुई तो खुद को भी उड़ाया

पेटवाड़ गांव में पति ने पत्‍नी पर झगड़े के कारण गोली चलाई थी। इसमें पत्‍नी तो बच गई मगर गोली बीच बचाव करने आई भतीजी को लग गई। दूसरी गोली भतीजी के पिता के कंधे पर जा लगी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:38 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 11:38 AM (IST)
पति ने पत्‍नी पर चलाई गोली, भतीजी को लगने से मौत हुई तो खुद को भी उड़ाया
पति ने पत्‍नी पर चलाई गोली, भतीजी को लगने से मौत हुई तो खुद को भी उड़ाया

हिसार, जेएनएन। हिसार के नारनौंद क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां गांव पेटवाड़ में अनिल उर्फ लीलू ने अपनी पत्‍नी पर गोली चलाई और वह अपने बड़े भाई की बेटी को लगी। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर पिस्‍तौल रख जीवन लीला समाप्‍त कर ली। मृतक की पत्‍नी को गोली छू कर निकल गई और गोली के छरे लगने से घायल हो गई। वहीं एक गोली उसके जेठ के कंधे में भी लगी।

घटना के बाद पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची तब तक अनिल और भतीजी पूजा की मौत हो चुकी थी। वहीं मृतका पूजा के पिता रमेश व मृतक अनिल की पत्‍नी को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद गांव में सन्‍नाटा पसर गया है। जिसने भी इस वारदात के बारे में सुना सन्‍न रह गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं दो घायलों का इलाज चल रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक अनिल का अपनी पत्‍नी से झगड़ा चल रहा था। इसी घरेलू कलह के चलते अनिल ने अपनी लाइसेंसी पिस्‍तौल पर अपनी पत्‍नी पर गोली चलाई थी। गोली पत्‍नी को नहीं लगी मगर बीच बचाव करने के लिए बीच में आई भाई की बेटी पूजा को लग गई। इससे पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी गाेली भाई के कंधे में लगी। इतना सब कुछ होने के बाद अनिल ने खुद को ही गोली मार ली।

पत्‍नी पर हमला घरेलू कलह के कारण किया गया या किसी और वजह से जांच की जा रही है। बता दें कि गांव में एक ही परिवार में दो मौतें होने से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सुबह के वक्‍त हुई इस घटना के कारण हर कोई सहमा हुआ है।

chat bot
आपका साथी