सिविल अस्‍पताल में 100 डॉक्‍टरों की टीम करेगी काम, 24 दिन बाद होगी घर वापसी

सिविल अस्‍पताल में पॉजिटिव मरीज के आने के बाद एतिहयात के तौर पर चिकित्‍सकों को दस दिन इलाज करने के बाद 14 दिनों तक परिवार से दूर रहना होगा। इसके बाद ही वो घर जा सकेंगे

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 06:45 PM (IST)
सिविल अस्‍पताल में 100 डॉक्‍टरों की टीम करेगी काम, 24 दिन बाद होगी घर वापसी
सिविल अस्‍पताल में 100 डॉक्‍टरों की टीम करेगी काम, 24 दिन बाद होगी घर वापसी

हिसार, जेएनएन। हिसार में अमेरिका से लौटी महिला में कोरोना वायरस मिलने क कारण अब सिविल अस्पताल प्रशासन के प्लान दो के तहत अब सिविल अस्पताल की 100 डॉक्टरों की टीम काम करेगी। यह लगातार 10 दिन काम करेगी। इसके बाद होटल व धर्मशाला में 14 दिन क्वारंटाइन पर रहेगी। इसके बाद अगली 100 डॉक्टर व स्टाफ की टीम काम करेगी। प्लान के अनुसार आइसोलेशन में आए मरीजों की देखरेख में लगी टीम अब 24 दिन बाद ही अपने घर लौटेगी।

ऐसा इसलिए किया गया है क्‍योंकि पॉजिटिव मरीज का इलाज करने के दौरान डॉक्‍टरों की टीम के भी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में अगर ये लोग अपने घर गए तो हो सकता है कि वायरस फैल जाए। इसे लेकर ये टीम 14 दिन के लिए अलग थलग जगह पर रहते हैं। ताकि किसी प्रकार का रिस्‍क नहीं रहे। इसके बाद फिर से जांच होती है और जांच होने के बाद ही इन्‍हें घर जाने की अनुमति होती है।

लैब टैक्नीशियन हाई रिस्क पर

महिला का सैंपल लेने वाले लैब टेक्नीशियन को हाई रिस्क पर क्वारंटाइन में रखा गया है। इनमें एक सिविल अस्पताल से तथा एक कैंट से है। वहीं चार लॉ रिस्क पर है। अन्य को एहतियात के तौर पर मरीज से संपर्क 6 घंटे से कम है तो क्वारंटाइन में भेजने की जरूरत नहीं होती। लैब टैक्नीशियन को हाई रिस्क पर रखा गया है। हालांकि महिला की हालत भी अभी स्थित बनी हुई है और हलका सुधार भी हो रहा है। मगर वायरस की सक्रियता को लेकर किसी भी तरह की कोताही भारी पड़ सकती है। क्‍योंकि शरीर में एक बार वायरस आने के बाद यह लंबे वक्‍त तक बना रहता है।

-----क्वारंटाइन लोगों के लिए भोजन व अन्य व्यवस्थाओं को प्रबंध किया था। यह मामला संज्ञान में आया है जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी, उन्होंने बताया कि मंगलवार को क्वारंटाइन लोगों के पास पानी व खाना देर से पहुंचा है बुधवार से समय पर सभी चीजों का प्रबंध करवाया जाएगा।

- डा. प्रियंका सोनी, उपायुक्त, हिसार

chat bot
आपका साथी