गर्मी से बेहाल हुआ हरियाणा, तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा, राहत की नहीं उम्‍मीद

हरियाणा में भीषण गर्मी ने लोगाेें को बेेेेहाल कर दिया है। राज्‍य में तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 11:15 AM (IST)
गर्मी से बेहाल हुआ हरियाणा, तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा, राहत की नहीं उम्‍मीद
गर्मी से बेहाल हुआ हरियाणा, तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा, राहत की नहीं उम्‍मीद

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। राज्‍य मेें तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। अभी इस गर्मी से राहत की उम्‍मीद नहीं है।  चिलचिलाती धूप ने तो बुरा हाल कर रखा है। राज्‍य में गुरुग्राम सबसे अधिक गर्म है। 

गुरुग्राम जिलेे में  अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा झज्जर, भिवानी सहित दक्षिण हरियाणा के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

पलवल, झज्जर, फतेहाबाद, चरखीदादरी, भिवानी, सिरसा और नारनौल का भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पलवल का न्यूनतम तापमान 29 और नारनौल का 27.5, झज्जर का 29, फतेहाबाद का 29, चरखीदादरी का 29, भिवानी का 27 और सिरसा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। हिसार का अधिकतम तापमान 42.4 और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद और नूंह में भी चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर किया। इन दोनों जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 28 और नूंह का 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

वहीं रेवाड़ी जिले में भी गर्मी से लोग हलकान रहे। यहां का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोनीपत जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी