नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 64 पदकों के साथ हरियाणा ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

पांच दिवसीय यह चैंपियनशिप गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में संपन्न हुई। रोहतक का अमित लड़के अंडर-16 आयुवर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 04:27 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 04:27 PM (IST)
नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 64 पदकों के साथ हरियाणा ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 64 पदकों के साथ हरियाणा ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

जेएनएन, हिसार : हरियाणा ने 35वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का ओवरऑल खिताब जीत लिया है। पांच दिवसीय यह चैंपियनशिप गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में संपन्न हुई, जिसमें हरियाणा के खिलाडिय़ों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। हरियाणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। तमिलनाडु व केरल संयुक्त रूप से उप-विजेता रहे। एथलेटिक्स हरियाणा के महा सचिव राज कुमार मिटान के अनुसार चैंपियनशिप में हरियाणा ने कुल 64 पदक जीते, जिनमें 21 स्वर्ण, 23 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं। रोहतक के अमित को लड़के अंडर-16 आयुवर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा के 166 सदस्यीय दल ने भाग लिया था जिसमें 61 लड़कियां शामिल थीं।

हरियाणा के इन खिलाडिय़ों ने जीते स्वर्ण पदक

कपिल हिसार, परवेज खान नूह, अमित रोहतक, कपिल हिसार, अंकित पानीपत, दुष्यंत पानीपत, संजीत रोहतक, कपिल हिसार, भारती अम्बाला, सत्यदेव पलवल, सुमित कुंडू रोहतक, भारती अम्बाला, परमदीप मोर जींद, गरिमा झज्जर, ज्योति फतेहाबाद, अंकित जींद, गुरप्रीत करनाल, प्रशांत स‍िंह भिवानी, नैंसी रोहतक, रचना रोहतक, अनिशा दहिया सोनीपत।

इस खिलाडिय़ों ने हरियाणा को दिलवाए रजत

हंसदीप स‍िंह सिरसा, परीक्षा फरीदाबाद, तमन्ना झज्जर, दीपांशु सोनीपत, जतिन ढाका रोहतक, उर्वशी झज्जर, स्नेहा मलिक रोहतक, रचना महेंद्रगढ़, पुनीत यादव रेवाड़ी, सौरभ अंतिल सोनीपत, गौरव सोनीपत, प्र‍िंस पानीपत, पूजा फतेहाबाद, खुशी रेवाड़ी, अंकित जींद, रोहित यमुनानगर, यशवीर स‍िंह भिवानी, कमलदीप सोनीपत, नीरज कुमार सोनीपत, लक्षयदीप हिसार, अमित बाल्यान सोनीपत, प्रवीण कुमार भिवानी व रेखा जींद।

ये हैं कांस्य पदक विजेता हरियाणा के एथलीट

कुणाल कौशिक चरखी दादरी, तमन्ना जींद, शीतल झज्जर, भूपेंद्र स‍िंह हिसार, नीरज रोहतक, दीपांशी रोहतक, निर्मल पूनिया हिसार, ऋतु झज्जर, काजल भिवानी, सुम्मी हिसार, हिमांशी रोहतक, दीपांशी रोहतक, विकास रेवाड़ी, गुरप्रीत करनाल, सौरव तंवर भिवानी, अभय गुप्ता अम्बाला, आशु देवा भिवानी, मधु जींद, एश्वर्या भिवानी व स्नेहा झज्जर।

chat bot
आपका साथी