Haryana Weather Update: हरियाणा में पुरवाई हवाएं चली, ठंडी हुई रातें, सेहत का रखें विशेष ख्‍याल

राज्य में छह दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इसके साथ ही शुक्रवार व शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की पहाड़ियों की तरफ बढ़ रहा है जिसके आंशिक प्रभाव से चार दिसंबर की रात्रि से छह दिसंबर तक बीच-बीच में हल्के बादल रहने की संभावना संभव है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 11:56 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 11:56 AM (IST)
Haryana Weather Update: हरियाणा में पुरवाई हवाएं चली, ठंडी हुई रातें, सेहत का रखें विशेष ख्‍याल
छह दिसंबर के बाद में फिर से पश्चिमी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।

हिसार, जेएनएन। पिछले कुछ दिनों से रात्रि तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। ऐसे में इस प्रकार का मौसम सेहत पर भी असर डाल सकता है। शनिवार को हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहकर 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहकर 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में छह दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इसके साथ ही शुक्रवार व शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की पहाड़ियों की तरफ बढ़ रहा है, जिसके आंशिक प्रभाव से चार दिसंबर की रात्रि से छह दिसंबर तक बीच-बीच में हल्के बादल रहने की संभावना के कारण रात्रि तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है।

इसके साथ ही हवाओं में बदलाव हुआ है। पश्चिमी हवाओं से पुरवाई हवाएं चलने लगी हैं। जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी। मगर छह दिसंबर के बाद में फिर से पश्चिमी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।

---------------------------

पिछले छह दिनों में हिसार का तापमान

तारीख- अधिकतम- न्यूनतम

29 नवंबर- 24.0- 5.8

30 नवंबर- 23.5- 6.9

1 दिसंबर- 27.1- 6.7

2 दिसंबर- 26.6- 7.2

3 दिसंबर- 26- 8

4- दिसंबर- 28 - 7.9

5- दिसंबर- 28- 8.5

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है

chat bot
आपका साथी