गुरमीत राम रहीम को मिली 48 घंटे की कस्‍टडी पैराेल, मां से मिलने सुनारिया जेल से गुरुग्राम पहुंचा

Gurmeet Ram Rahim got 48 hour custody parole सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 48 घंटे की कस्‍टडी पैराेल मिली है। सुनारिया जेल से सुबह सवा छह बजे गुरमीत को पैरोल से बाहर निकाला गया। राम रहीम बीमार मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 12:20 PM (IST)
गुरमीत राम रहीम को मिली 48 घंटे की कस्‍टडी पैराेल, मां से मिलने सुनारिया जेल से गुरुग्राम पहुंचा
सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को 48 घंटे की कस्‍टडी पैरोल मिल गई है

रोहतक, जेएनएन। रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्‍कर्म और पत्रकार की हत्‍या के दोष में जेल काट रहाे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 48 घंटे की कस्‍टडी पैराेल मिली है। सुनारिया जेल से सुबह सवा छह बजे गुरमीत को पैरोल से बाहर निकाला गया। राम रहीम बीमार मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गया है। वहीं सुरक्षा इंतजामों व अनुयायियों की भीड़ जमा न हो इसके लिए पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि हाल में ही गुरमीत राम रहीम को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका तीन दिन तक इलाज करवाया जाना था। मगर सुरक्षा कारणों के चलते उन्‍हें महज 21 घंटे बाद ही सुन‍ारिया जेल में भेज दिया गया। यह घटना करीब एक सप्‍ताह पहले की है। वहीं उनकी जांच के दौरान पाया गया कि उन्‍हें कोई गंभीर दिक्‍कत भी नहीं थी। उनकी जांच के लिए सात डाॅक्‍टरों का पैनल गठित किया गया था। मगर पीजीआई के बाहर समर्थक जुटना शुरू हो गए थे। इसके कारण राम रहीम को वापस सुन‍ारिया जेल भेजना पड़ा।

इसके दो दिन बाद ही राम रहीम ने मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर पैरोल मांगी थी। पैरोल देने को लेकर पुलिस और सरकार दोनों ही असमंजस की स्थिति में थे। मगर शुक्रवार को उन्‍हें 48 घंटे की पैरोल दे दी गई। मगर इस दौरान राम रहीम पुलिस की निगरानी में ही रहेंगे। बताया जा रहा है राम रहीम की मां की तबीयत खराब है और उन्‍हें गुरुग्राम के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। राम रहीम सुनारिया जेल से निकलते ही सीधा गुरुग्राम ही गया है। इसके बाद वह कहां जाएगा, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं सिरसा डेरे में भी उनके अनुयायी इंतजार कर रहे हैं।

वहीं जब राम रहीमा को पीजीआई में लाया गया था तो पीजीआई पूरी तरह से छावनी में तब्‍दील हो गई थी। राम रहीम काफी कमजोर भी नजर आ रहा था। जिस राम राम रहीम पीजीआई में रहा बताया गया कि वह पूरी रात सो नहीं सका। राम रहीम का बीपी कम होने की बातें सामने आई थी। राम रहीम इससे पहले डेरे के नाम कई पत्र भी लिख चुके थे। जिसमें कोरोना से बचाव को लेकर हिदायतें भी दी गई थी तो साथ ही यह भी लिखा था कि प्रभू ने चाहा तो आप सबसे जल्‍द ही मुलाकात होगी। एक महीने पहले लिखे गए इस पत्र के बाद राम रहीम को पैरोल भी मिल गई है।

मां के तबीयत के चलते एक बार पहले भी मिल चुकी पैराेल

मां की तबीयत खराब होने के चलते राम रहीम को पहले भी पैरोल मिल चुकी है। तब भी राम रहीम अपनी मां से मिलने गुरुग्राम के अस्‍पताल में ही पहुंचा था। मगर उस वक्‍त इस बात काे सार्वजनिक नहीं किया गया था। करीब 20 दिन बाद जब इस वाकये की वीडियो वायरल हुई और सवाल उठे तो सुनारिया जेल अधीक्षक ने कहा था किसी को भी गुप्‍त तौर पर इस तरह पैरोल दी जा सकती है। सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया गया। वहीं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने भी इस तरह की दलील दी थी कि राम रहीम को उसकी मां का स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने के कारण कुछ घंटो की पैरोल दी गई थी।

27अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में काट रहा है सजा

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत में 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था। सीबीआइ की विशेष अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सुनारिया जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को इस मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में ही सीबीआइ अदालत लगाई गई, जिसमें रामरहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। वहीं पत्रकार हत्‍याकांड में भी राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। इसी दिन से रामरहीम जेल में सजा काट रहा है। हालांकि कई बार पैरोल के लिए अर्जी लगा चुका है, लेकिन हर बार खारिज हो गई। बीते दिनों भी पैरोल की अर्जी लगाई थी, जिसपर वीरवार रात को मंजूरी देने का फैसला हुआ।

यह भी पढ़ें: क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट लागू होता तो 'लूट' न पाते पंजाब में निजी अस्पताल, बिल पास हुआ पर नहीं बने नियम

यह भी पढ़ें: सिख कत्‍लेआम पर अमिताभ बच्चन का कथित पत्र आया सामने, जानें 10 साल पहले क्‍या लिखा था

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी