गर्भवती होने पर हुआ खुलासा किशोरी से हुआ सामूहिक दुष्कर्म, मां पर आरोप

शहर की एक कॉलोनी मे रहने वाली एक किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्‍कर्म कर दिया। इस बात का पता लड़की के गर्भवती होने पर चला। किशोरी ने मां पर दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाया है

By manoj kumarEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 01:56 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:20 AM (IST)
गर्भवती होने पर हुआ खुलासा किशोरी से हुआ सामूहिक दुष्कर्म, मां पर आरोप
गर्भवती होने पर हुआ खुलासा किशोरी से हुआ सामूहिक दुष्कर्म, मां पर आरोप

जेएनएन, हांसी (हिसार) : शहर की एक कालोनी में रहने वाली एक किशोरी से चार युवकों ने दुष्कर्म कर डाला। इसके अलावा पड़ोस के एक व्यक्ति ने भी उसका शोषण किया। बाद में तबीयत खराब होने पर जब उसकी मेडिकल जांच की गई तो वह गर्भवती मिली। इसके बाद मामला सामने आया। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने अपनी मां पर ही दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाया है।

उसकी शिकायत पर पुलिस ने पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय पीडि़त ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि उसकी मां ने डेढ़ महीने पूर्व उसे एक लड़के के साथ शादी समारोह में शरीक होने के लिए भेजा था। मगर वह लड़का उसे हुडा सेक्टर में बने एक खंडहर मकान में ले गया, जहां पहले से तीन और लड़के मौजूद थे। वहां चारों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने भी डेढ़ महीने पूर्व चाय बनाने के बहाने घर बुलाकर उसके साथ गलत काम किया।

किशोरी ने कहा कि पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर उसकी भाभी उसे डाक्टर के पास ले गई। जांच में पता चला कि वह गर्भवती थी। इसके बाद वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच गई। किशोरी के बयान पर पुलिस ने पीडि़त की मां सहित अजय, दिलबाग और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दर्ज किया है केस

पीआरओ सुरेश कुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा किशोरी की मां और तीन लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी