वन क्षेत्र घटना मानव सभ्यता के लिए खतरे का संकेत : गंगवा

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे लिए ईश्वरीय वरदान है। इसलिए हमें इनकी रक्षा का संकल्प लेना होगा। इनके कारण हम बहुत सी बीमारियों में बचते हैं। हमें अनावश्यक रूप से इनकी कटाई से बचना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि मौजूदा मानसून सीजन में हम सभी को अपने आस-पास खाली पड़ी जगहों पर पौधारोपण करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:42 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 08:42 AM (IST)
वन क्षेत्र घटना मानव सभ्यता के लिए खतरे का संकेत : गंगवा
वन क्षेत्र घटना मानव सभ्यता के लिए खतरे का संकेत : गंगवा

जागरण संवाददाता, हिसार : पेड़ पौधे कुदरत का बेहद ही अनमोल तोहफा है। इनके बिना मनुष्य जीवन असभंव है। इनके फायदों की गिनती नहीं की जा सकती। म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा अभियान के तहत सोमवार को गांव कैमरी और मंगाली में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने यह बातें कही।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे लिए ईश्वरीय वरदान है। इसलिए हमें इनकी रक्षा का संकल्प लेना होगा। इनके कारण हम बहुत सी बीमारियों में बचते हैं। हमें अनावश्यक रूप से इनकी कटाई से बचना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि मौजूदा मानसून सीजन में हम सभी को अपने आस-पास खाली पड़ी जगहों पर पौधारोपण करना चाहिए।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि 20 प्रतिशत वन क्षेत्र की आवश्यकता के विपरित मौजूदा समय में लगभग 4 प्रतिशत वन क्षेत्र मौजूद है, जो मानव सभ्यता के लिए खतरे की घंटी है। ऐसी स्थिति में हम सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन सतबीर वर्मा, महाराज राजदास, मंडल अध्यक्ष अनवेष यादव, सरपंच भरत सिंह सिहाग, तायल सिंह, अनिल गोदारा, सरपंच मधु, सरपंच सुदेश, राकेश गांधी सहित गांव के गणमान्य नागरिक व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी