खेती में घाटा हुआ तो किसान करने लगा एेसा काम, अब फंसा पुलिस के जाल में

खेती में घाटा होने के कारण किसान नशा तस्करी करने लगा। पुलिस ने उसे सवा किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 10:12 AM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 10:12 AM (IST)
खेती में घाटा हुआ तो किसान करने लगा एेसा काम, अब फंसा पुलिस के जाल में
खेती में घाटा हुआ तो किसान करने लगा एेसा काम, अब फंसा पुलिस के जाल में

जेएनएन, हांसी (हिसार)। किसान को खेती में घाटा होने लगा तो वह जल्द अमीर बनने के चक्कर में गलत काम में फंस गया। पुलिस ने स्मैक सहित पकड़ा तो उसने पूछताछ में कहा कि खेती में घाटे के कारण वह नशीले पदार्थों की तस्करी करने लगा। पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने बाराबांकी निवासी किसान अरविंद कोको को सवा किलो स्मैक के साथ बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। युवक प्राइवेट बस से स्मैक के 12 पाउच की सप्लाई देने आया था।

नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड पर एक युवक निजी बस से स्मैक की सप्लाई करने आ रहा है। बरवाला की तरफ से आई बस को पुलिस ने घेर लिया और युवक को पकड़ लिया। उसके पास से 100-100 ग्र्राम स्मैक के 12 पाउच बरामद हुए। टीम ने बस में सवार यात्रियों और ड्राइवर-कंडक्टर को सरकारी गवाह बनने के लिए कहा, लेकिन सभी ने मना कर दिया।

अरविंद ने बताया कि वह 8वीं पास है और खेतीबाड़ी करता था। खेती में घाटा होने लगा और घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया। इसके बाद उसने नशीलें पदार्थों की सप्लाई करने लगा। उसने कहा कि वह केवल सप्लायर है और सरगना को उसने कभी नहीं देखा। वह कई बार हरियाणा में सप्लाई कर चुका है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी