एग्जिट पोल के नतीजे बदलेंगे हकीकत में : वीर कुमार यादव

हांसी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 May 2019 09:25 AM (IST) Updated:Wed, 22 May 2019 06:38 AM (IST)
एग्जिट पोल के नतीजे बदलेंगे हकीकत में : वीर कुमार यादव
एग्जिट पोल के नतीजे बदलेंगे हकीकत में : वीर कुमार यादव

संवाद सहयोगी, हांसी : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा पहली बार हिसार सीट पर विजयी होगी। वीर कुमार यादव स्थानीय अनाज मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में चुनाव परिणाम से पूर्व घोषित किये गए एक्जिट पोल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देने पहुंचे थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीर कुमार यादव ने कहा कि हिसार में लोकसभा भाजपा ने चुनाव पहली बार लड़ा है। इससे पहले हमारे सहयोगी दल चुनाव लड़ते आ रहे थे। यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है और विकास कार्यों में बढ़ोतरी, जनहित की योजनाओं को लागू करने पर ही भाजपा केंद्र में परचम लहराएगी। उन्होंने दावा किया कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में पहली बार भाजपा अच्छे बहुमत से जीत हासिल करने वाली हैं।

पहले भाजपा ने नगर निगम के चुनाव जीते, जींद उपचुनाव जीता और एग्जिट पोल के अनुसार हम हरियाणा की दस सीटें जीत रहे हैं। यादव ने कहा कि भाजपा हैट्रिक बनाने वाली हैं तथा विधानसभा में भी हरियाणा में भाजपा 70 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास तो कुछ बचा नहीं है, इसलिए एग्जिट पोल को देखकर ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगा रहे हैं जबकि ये सभी आरोप निराधार हैं।

इस दौरान जिला पार्षद कुलदीप यादव उर्फ लाला का जन्मदिन भी मनाया गया और वीर कुमार यादव समेत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कुलदीप लाला को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, प्रोफेसर मनदीप मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रवीन बंसल, परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि रिकू सैनी, मार्केट कमेटी के वाईस चेयरमैन जगमोहन यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी