रोहतक में मिला जींद के युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

रोहतक में युवका का शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान जींद जिले के कालवा गांव निवासी सतीश के रूप में हुई।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 02:14 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 02:14 PM (IST)
रोहतक में मिला जींद के युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
रोहतक में शुक्रवार दोपहर भिवानी स्टैंड के नजदीक गड्ढे में पड़ा मिला शव

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर के भिवानी बस स्टैंड के नजदीक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसका शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान जींद जिले के कालवा गांव निवासी सतीश के रूप में हुई।

दरअसल, शुक्रवार दोपहर भिवानी बस स्टैंड के नजदीक से कुछ राहगीर गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि गड्ढे में युवक का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह इंचार्ज और एफएसएल इंचार्ज डॉ सरोज मलिक मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक की कोहनी और शरीर के हिस्से पर मामूली चोट के निशान थे।

जिस गड्ढे में शव पड़ा हुआ था उसके अंदर भी कंकर पत्थर पड़े थे। क्योंकि वहां पर निर्माण कार्य चला हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक देर रात गड्ढे में गिरा होगा। जिसकी दम घुटने के कारण मौत हो गई। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना भिजवा दी गई है। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक रोहतक में क्या लेने आया था या फिर वह रोहतक में ही कहीं पर रहता है।

गड्ढे में शव मिलने के बाद अब पुलिस उसका भी पता कर रही है जिसने सड़क किनारे यह गड्ढा खोदा था। आशंका जताई जा रही है कि जो व्यक्ति मकान का निर्माण कर रहा है उसी ने गड्डा खुदवाया होगा, जिसके अंदर पत्थर पड़े हुए थे। गड्ढा इतना संकरा है कि यदि कोई उसमें गिर जाए तो बाहर निकालना भी मुश्किल है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिवार वालों के बयान लेकर ही आगे कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी