पाकिस्तान सीमा पर बन रहा है साइक्लोन सर्कुलेशन, तीन दिन बाद कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश

मौसम लगातार परिवर्तित होता दिख रहा है। पूर्व के दिनों में कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई थी। इसके बाद पिछले तीन से चार दिन में तापमान ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया है। अब एक बार फिर से मौसम के करवट बदलने की संभावना बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 08:49 AM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 08:49 AM (IST)
पाकिस्तान सीमा पर बन रहा है साइक्लोन सर्कुलेशन, तीन दिन बाद कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश
पाकिस्तान सीमा पर बन रहा है साइक्लोन सर्कुलेशन, तीन दिन बाद कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश

जागरण संवाददाता, हिसार : मौसम लगातार परिवर्तित होता दिख रहा है। पूर्व के दिनों में कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई थी। इसके बाद पिछले तीन से चार दिन में तापमान ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया है। अब एक बार फिर से मौसम के करवट बदलने की संभावना बनी हुई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो 21 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील है। साथ ही 18 से 20 सितंबर के दौरान बीच-बीच में बादल व हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण राजस्थान की सीमा से लगे दक्षिणी पाकिस्तान में बना साइक्लोन सर्कुलेशन है। यह साइक्लोन राजस्थान होते हुए जब हरियाणा की तरफ बढ़ेगा तो मौसम परिवर्तित होगा।

फसलों का किया नुकसान

मौसम का परिवर्तन इस बार किसानों के लिए काफी नुकसानदायक रहा है। कभी गर्मी तो कभी बारिश ने कीटों को जन्म दिया। जिसके कारण कपास की फसल पूरी तरह से नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई। साथ ही दूसरी फसलों पर भी मौसम के दुष्प्रभाव देखने को मिले हैं। एचएयू के कृषि विज्ञानियों ने कपास में हुए नुकसान को लेकर प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंतरिक सर्वे भी किया है। जिसकी जांच चल रही है। प्रदेश में सबसे अधिक हिसार में दिन का तापमान

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 35.2- 25.5

भिवानी- 38.0- 26.1

चंडीगढ़- 35.1- 26.0

पंचकूला- 35.0- 25.5

फरीदाबाद- 36.6- 25.0

गुरुग्राम- 36.4- 23.7

हिसार- 37.8- 24.5

करनाल- 34.6- 26.0

कुरुक्षेत्र- 36.5- 26.5

नारनौल- 37.5- 23.5

रोहतक- 35.0- 27.0

सिरसा- 37.3- 26.3

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी