निकाय चुनावों के चलते 22 जून तक निगम कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, मांगों पर चुनाव पड़े भारी

नगर निगम प्रांगण में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों ने ईकाई प्रधान राजेश बागड़ी के नेतृत्व में दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 May 2022 09:38 PM (IST) Updated:Tue, 24 May 2022 09:38 PM (IST)
निकाय चुनावों के चलते 22 जून तक निगम कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, मांगों पर चुनाव पड़े भारी
निकाय चुनावों के चलते 22 जून तक निगम कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, मांगों पर चुनाव पड़े भारी

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम प्रांगण में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों ने ईकाई प्रधान राजेश बागड़ी के नेतृत्व में दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखी। सुबह 8 बजे कर्मचारी निगम प्रांगण में पहुंच गए थे। उन्होंने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने एकजुट होकर जिला प्रशासन सुनील लाडवा के नेतृत्व में निगम गेट पर ताला जड़ दिया। ताकि अधिकारी निगम कार्यालय में प्रवेश न कर सके। उधर सायं को रोहतक में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के स्टेट कमेटी की मीटिग हुई जिसमें आगामी 22 जून तक हड़ताल को स्थगित कर दिया है। स्टेट कमेटी ने प्रधान नरेश शास्त्री के नेतृत्व में फैसला लिया कि निगम चुनाव के कारण हड़ताल स्थगित किया जा रही है। चुनाव के बाद 22 जून के बाद कभी भी स्टेट कमेटी की मीटिग बुलाकर उसमें कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

तीन दिन से शहर में नहीं उठा कचरा

हड़ताल के चलते तीन दिन तक शहर में कचरा नहीं उठ पाया। कारण रहा कि पहले दिन रविवार यानि अवकाश होने के कारण कर्मचारियों ने सफाई नहीं की। सोमवार व मंगलवार को हड़ताल होने के कारण शहर से कचरा नहीं उठा। इसके अलावा नगर निगम के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने हड़ताल को समर्थन दिया और निगम में जनता के रूटीन के कार्य भी नहीं हुए। यहां तक की आरटीआई की सुनवाई में शामिल होने निगम पहुंचे लोगों को भी मायूसी हाथ लगी।

एक भी हड़ताली कर्मचारी पर प्रशासन ने की कार्रवाई तो करेंगे विरोध

जिला प्रधान सुनील लाडवा ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल शामिल किसी भी कर्मचारी पर किसी अधिकारी ने हड़ताल में शामिल होने के संबंध में कोई भी कार्रवाई की तो जिला व ईकाई स्तर पर हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो हड़ताल भी करेंगे। मंगलवार को हड़ताल का सर्व कर्मचारी संघ, दमकल के कच्चे कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों की यूनियन के पदाधिकारियों ने भी समर्थन किया। दमकल के कच्चे कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। इस अवसर पर इकाई प्रधान राजेश बागड़ी, जिला सचिव बिशन सिंह, एसकेएस से नरेश गौतम, अशोक सैनी, सुरेंद्र मान, रमेश, सुखदेव, दीपक लोट, विकास, नूर मोहम्मद, प्रदीप, सुरेश, अनिल शर्मा, अशोक अटवाल, कश्मीरी, संदीप, अशोक कुमार ने हड़ताल का समर्थन किया।

स्टेट कमेटी ने हड़ताल स्थगित करने का लिया फैसला

रोहतक में स्टेट प्रधान नरेश शास्त्री की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय कमेटी में हिसार से ईकाइ प्रधान राजेश बागड़ी सहित करनाल, रोहतक, बहादुरगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, नारनौल और फरीदाबाद के पदाधिकारियों सहित करीब 15 सदस्य मौजूद थे।

निकाय चुनाव के कारण 22 जून तक हड़ताल स्थगित कर दी है। रोहतक में हुई स्टेट कमेटी की बैठक में यह फैसला हुआ है। बुधवार से कर्मचारी सफाई के लिए फील्ड में उतरेंगे।

- राजेश बागड़ी, ईकाई प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, हिसार।

chat bot
आपका साथी