फतेहाबाद में पिछले पांच दिनों से 168 फीसद बढ़ी कोरोना की रफ्तार, इस महीने 20 की हो चुकी मौत

जनवरी महीने में रिकवरी रेट 97.35 फीसद थी। लेकिन अप्रैल महीने के 17 दिनों में रिकवरी रेट घटकर 35.01 फीसद पर आ गई है। जिले में पिछले पांच दिनों में कोरोना के 844 नए केस आए है। यहीं कारण है कि स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाने शुरू कर दिए है

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 02:11 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 02:11 PM (IST)
फतेहाबाद में पिछले पांच दिनों से 168 फीसद बढ़ी कोरोना की रफ्तार, इस महीने 20 की हो चुकी मौत
फतेहाबाद में केवल अप्रैल महीने में ही कोरोना ने खेल बिगाड़ कर रख दिया है

फतेहाबाद, जेएनएन। नया साल शुरू हुआ तो कोरोना के मामले भी एकाएक रूक गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने पहले जो कोविड सेंटर बनाए गए थे उन्हें भी बंद कर दिए थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को क्या पता था कि जिस रास्ते को वो छोड़कर जा रहे है उसी रास्ते पर फिर से गुजरना पड़ेगा। अब स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद व टोहाना में अस्थाई कोविड सेंटर बना दिए है। शहर में अग्रवाला धर्मशाला को कोविड सेंटर बनाया गया है। यहां पर कोरोना मरीजों को दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों में केवल आपातकालीन मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। इसके अलावा 50 फीसद बेड कोविड मरीजों के लिए खाली रखने के आदेश दे दिए गए है।

यह कदम इसलिए उठाया गया है कि जिले में कोरोना की रफ्तार रूकने का नाम नहीं ले रही है। जिले में पिछले पांच दिनों में कोरोना 168 फीसद की रफ्तार से चल रहा है। वहीं रिकवरी रेट तो घट गई है। इस साल जनवरी महीने में रिकवरी रेट 97.35 फीसद थी। लेकिन अप्रैल महीने के 17 दिनों में रिकवरी रेट घटकर 35.01 फीसद पर आ गई है। जिले में पिछले पांच दिनों में कोरोना के 844 नए केस आए है। यहीं कारण है कि स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाने शुरू कर दिए है।

जिले को कुल मिली काेरोना वैक्सीन : 98,820

जिले में अब तक लाभार्थियों को लगी वैक्सीन : 80015

मार्च-महीने में इन लक्षणों के ज्यादा लोग हो रहे कोरोना पाॅजिटिव

-बदन दर्द होना।

-भूख कम लगना।

-उल्टी व दस्त लगना।

-बुखार होना।

-सिर दर्द होना।

-पूरे शरीर में लाल रंग के धब्बे होना।

कोरोना की रफ्तार बढ़ने के ये है कारण

-बाजार में अब भी 40 फीसद लोग मास्क नहीं लगा रहे।

-शारीरिक दूरी का नहीं किया जा रहा पालन।

-कोरोना सैंपल लेने के दो दिन बाद आ रही रिपोर्ट।

-पॉजिटिव मरीजों को ट्रेस करने में लग रहा समय

-जिला प्रशासन द्वारा मास्क के चालान काटने का अभियान ठंडे बस्ते में

जनवरी से लेकर अब तक रिकवरी रेट पर डाले नजर

महीना         रिकवरी रेट

जनवरी         97.25

फरवरी         97.27

मार्च           94.04

अप्रैल अब तक   35.01

नोट: यह आंकड़ा फीसद में है।

इन आंकड़ों पर डाले नजर

जिले में मार्च महीने में आए कोरोना पॉजिटिव मरीज : 354

जिले में मार्च महीने में हुई मौत                 : 04

जिले में अप्रैल महीने में अब तक आए कोरोना पॉजिटिव मरीज : 1331

अप्रैल महीने में कोरोना से हुई मौत                      : 20

अप्रैल महीने में कोरोना के मामले

तिथि   मरीज मिले    ठीक हुए   मौत  

1         45        10      1       

2         27        22      1       

3         53        19      1       

4         47        40      1       

5         00        43      0       

6         36         25      1       

7         31         13      0       

8         62         05      1      

9         74         07      1

10        53         05      1

11        49         63      2

12        10         27      3

13       240         18      0

14       128         38      3

15       149         13      1

16       130         63      2

17       197         55      1

कुल     1331         466     20

------जिले में कोरोना बेकाबू हो रहा है। लोगों से अपील है कि बिना काम घर से बाहर ना निकले। रविवार को अवकाश होता है ऐसे में एक दिन अपने घर पर रहे ताकि वो कोरोना से बच सके और जो रफ्तार बनी हुई है उसे कम किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग कोविड मरीजों के लिए अस्थाई कोविड सेंटर भी बना रहा है।

डा. विष्णु मित्तल

chat bot
आपका साथी