पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी सिवानी मंडी देश में बढ़ते पैट्रोल डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस कार्यकता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:55 PM (IST)
पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, सिवानी मंडी : देश में बढ़ते पैट्रोल, डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोयल पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन किया व मुख्य बाजार में विरोध स्वरूप पैदल मार्च निकाला। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश सचिव, सदस्य सोशल मीडिया कार्यसमिति राजीव मतानी, राकेश गोयल, विक्रम, राजेश चावला, महेंद्र भादू, रामसिंह मतानी, सतपाल नम्बरदार, वेदप्रकाश, धर्मवीर दूहन, राजबीर, मुकेश दुहन, जयपाल, सुशील बिश्नोई, शेरसिंह, अनिरुद्ध, अनिल, विनोद नहरा, नारायण, राजेश गढ़वाल, बलवान, मुकेश, रणवीर गेट, रणधीर सिवाच, सत्यवान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी