दूल्हा-दुल्हन को लगाने होंगे मास्क, नहीं तो 500 का होगा जुर्माना, 50 लोगों को शादी में बुलाने की मंजूरी

रोहतक जिले में सख्त चेतावनी दी है कि बगैर मास्क के यदि बाराती-घराती के अलावा दूल्हा-दुल्हन भी मिले तो 500-500 रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। कुछ अन्‍य नियम भी लागू किए गए हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:55 AM (IST)
दूल्हा-दुल्हन को लगाने होंगे मास्क, नहीं तो 500 का होगा जुर्माना, 50 लोगों को शादी में बुलाने की मंजूरी
शादियों के लिए यदि 50 से अधिक लोग मिले तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा

रोहतक, जेएनएन। शादी-समारोह के लिए नए नियम शादी वाले परिवारों को मुसीबत जैसे लग रहे हैं। होटल, मैरिज और बैक्वेंट हाल संचालक भी परेशान हो गए हैं। आज शहर में 300 से अधिक शादियां होंगी। इन शादी समारोह की निगरानी के लिए नगर निगम ने टीमें गठित कर दी हैं। सख्त चेतावनी दी है कि बगैर मास्क के यदि बाराती-घराती के अलावा दूल्हा-दुल्हन भी मिले तो 500-500 रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। हाथ धोने के लिए भी इंतजाम करने होंगे। यह भी चेतावनी दी गई है कि शादियों के लिए यदि 50 से अधिक लोग मिले तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

शादी समारोह के लिए तैयारियां मंगलवार से ही शुरू हो गईं। नगर शादी समारोह से पहले 50 व्यक्तियों की अनिवार्यता को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि हमारी टीमें नियमित तौर से कार्रवाई करेंगी। शादियों के लिए जो भी नियम निर्धारित किए गए हैं उनका पालन करना होगा। यदि नियम टूटे मिले तो सख्त कार्रवाई करेंगे। इन्होंने होटल, मैरिज पैलेस, बैक्वेंट हॉल संचालकों को भी नियमों का पालन कराने के लिए सख्त हिदायतें दी हैं। यह भी आदेश दिए गए हैं कि यदि कोई कर्मचारी लापरवाही बरतेगा तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।

-----

हमारी टीमों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। करीब 25 लाख रुपये का राजस्व एक दिन में वसूला है। ऐसे ही अब निगरानी होगी। जो भी नियम तोड़ेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम

--

होटल, मैरिज, बैक्वेंट हाल संचालकों पर शादियों के सीजन में अचानक कार्रवाई करना गलत है। अप्रैल में शादियां टालकर लोगों ने मई-जून में निर्धारित की। बाद में नियमों के चलते शादियां नवंबर में कराने के लिए लोगों ने बुङ्क्षकग करा दी। अब कड़े नियमों के चलते फिर से लोगों को परेशानी होगी।

रितेश दलाल, उप प्रधान, होटल, बैक्वेंट हाल एसोसिएशन

chat bot
आपका साथी