देखें Video: फतेहाबाद में नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एक तस्कर को छुड़ाया, एएसआइ घायल

फतेहाबाद के जाखल की बाजीगर बस्ती का मामला। पुलिस ने दो नशा तस्करों को पकड़ा था। कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। एक युवक को छुड़ा लिया। पुलिस ने दूसरे युवक को काबू कर लिया। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 03:25 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 05:43 PM (IST)
देखें Video: फतेहाबाद में नशा तस्करों  को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एक तस्कर को छुड़ाया, एएसआइ घायल
पकड़े गए तस्कर से नशे की 140 गोलियां बरामद हुई हैं।

संवाद सूत्र, जाखल (फतेहाबाद)। शुक्रवार देर राम को कस्बे की बाजीगर बस्ती में नशा तस्करी कर रहे लोगों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर नशा तस्करी कर रहे एक युवक को छुड़ाने में भी कामयाब हो गए। लेकिन पुलिस ने मौके से एक युवक को काबू कर उससे नशे में प्रयुक्त होने वाली 140 गोलियां बरामद कर ली। वहीं हमले में एक एएसआइ सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल एएसआइ को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

#WATCH | Haryana: Family members & neighbours of some drug peddlers manhandled a Police team in Bazigar Basti of Fatehabad, to help the accused flee from the spot. The team had raided the area & was taking them to Police station after arrest. (09.07)

(Note: Strong language) pic.twitter.com/pPmWS81fu8

— ANI (@ANI) July 10, 2021

जाखल पुलिस थाना के एएसआइ कृष्ण कुमार की शिकायत पर दर्ज करवाए गए मामले में बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजीगर बस्ती में नशा तस्करी की जा रही है। जिसे लेकर सूचना पर पुलिस ने बाजीगर बस्ती में छापेमार कार्यवाही की तो दो युवक हरपाल उर्फ पाली व छिंदर को सरेआम नशा बेचते हुए पाया। जैसे ही पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागकर अपने मकान में चले गए। पुलिस आरोपियों का पीछा करती हुई उनके पीछे मकान के अंदर गई तो वहां से अन्य महिलाएं व पुरुष भी आ गए। जिन्होंने इसे लेकर मौका पर ही हल्ला मचाकर पुलिस टीम को घेर कर पकड़े गए दोनों आरोपियों को छुड़ाने के लिए धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

पुलिस ने इन लोगों पर दर्ज किया मामला

बताया जा रहा है कि इस धक्का मुक्की को लेकर पुलिस कर्मचारी पर भी चोट आई है। वही पुलिस के साथ ही झड़प से वहां के लोग एक युवक को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा ले गए। पुलिस ने हरपाल उर्फ पाली, छिंदर, जोगिंदरो, पासो देवी, पम्मी देवी सहित चार अन्य महिला एवं पुरुषों के खिलाफ धारा 186, 224, 225, 332, 353, 22बी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक पुलिस ने मौके से 140 गोलियां भी बरामद की है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी विजेंद्र

मामले की जानकारी को लेकर जाखल पुलिस थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। नशा पकड़ने गई टीम में हुए इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

बाजीगर बस्ती में पहले भी हो चुका पुलिस पर हमला

जाखल की बाजीगर बस्ती में पहले भी पुलिस पर हमला हो चुका है। तीन मार्च 2021 को बाजीगर बस्ती में सीआइए पुलिस नशा तस्कर को पकड़ने गई तो लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और एक तस्कर को छुड़वाकर भी ले गए। इस घटना में तीन पुलिस कर्मचारियों को चोटें आईं थीं। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा था।उससे 990 नशे की गोलियां बरामद की थीं। पकड़े गए गए युवक की पहचान जाखल निवासी जगसीर के रूप में हुई थी। जिस आरोपित को छुड़वाकर ले गए थे, उसकी पहचान जाखल के बाजीगर निवासी हरजीत के रूप में हुई थी।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी