सेना के जवानों ने सीमा पर जंग लड़ने के दिखाए डेमो

हिसार के बालसमंद रोड पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के सामने ग्राउंड में शस्त्र शोर्य और शक्ति प्रसंग पर आधारित दो दिवसीय नवीनतम आत्याधुनिक हथियारों व उपकरणों की प्रदर्शनी सप्त शक्ति कमाड और स्ट्राइक वन कोर के तत्वाधान में 33 आर्मड डिवीजन द्वारा दूसरे दिन छात्रा छात्राओं तथा आम लोगों में प्रदर्शनी के प्रति काफी उत्साह रहा।

By Edited By: Publish:Sun, 18 Feb 2018 04:54 PM (IST) Updated:Mon, 19 Feb 2018 11:13 AM (IST)
सेना के जवानों ने सीमा पर जंग लड़ने के दिखाए डेमो
सेना के जवानों ने सीमा पर जंग लड़ने के दिखाए डेमो
जागरण संवाददाता, हिसार हिसार के बालसमंद रोड पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के सामने ग्राउंड में शस्त्र शोर्य और शक्ति प्रसंग पर आधारित दो दिवसीय नवीनतम आत्याधुनिक हथियारों व उपकरणों की प्रदर्शनी सप्त शक्ति कमाड और स्ट्राइक वन कोर के तत्वाधान में 33 आर्मड डिवीजन द्वारा दूसरे दिन छात्रा छात्राओं तथा आम लोगों में प्रदर्शनी के प्रति काफी उत्साह रहा। छात्रों ने आधुनिक हथियारों के बारे में जानकारिया हासिल की। सेना को नौजवानों तथा अधिकारियों को विद्यार्थियों एनसीसी के बच्चों ने विस्तार जानकारिया दी। सेना के जवानों ने डेमों भी प्रस्तुत किए जो बच्चों को बहुत पंसद आए। प्रदर्शनी स्थल पर युद्ध में प्रयोग किए जाने वाला अस्पताल भी स्थापित किया गया है और हाथों से चलाने वाले हथियार भी दर्शाए गए है। सेना के जवानों द्वारा दुश्मन की पोस्ट पर कब्जा किस प्रकार किया जाता है उसका बेहरीन डेमों करके दिखाया गया जो दर्शकों व बच्चों को बहुत पसंद आया। प्रदर्शनी में स्कूलों कालेजों विश्वविद्यालयों तथा एनसीसी छात्र- छात्राओं को भी आमत्रित किया गया जो की बच्चों ने बढ चढ़कर भाग लिया है। आज की प्रदर्शनी में 55 से अधिक स्कूल के बच्चों ने भाग लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारिया हासिल की जिसमें एनसीसी के छात्रों ने भी शिरकत की। सेना के अधिकारियों ने कहा कि इस प्रदर्शनी में ज्यादा से ज्यादा युवा भाग लेकर सैन्य उपकरों की जानकारी की है। प्रदर्शनी के दौरान टी-90 टैंक, सर्वत्रा ब्रिज, बीएमपी, बोफोर्स तोप, एके व बीएलटी आदि आधुनिक हथियारों व उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा व इनके विषय में जानकारिया दी गई। इस दौरान सेना के जवानों द्वार हेलीकाप्टर से दुश्मन के ईलाके में हमले का प्रदर्शन किया गया प्रदर्शनी के दौरान सैन्य बैंड भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।
chat bot
आपका साथी