रोहतक में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पिलाई जहरीली चाय, हालत गंभीर

रोहतक के रिटौली गांव के युवक ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में सोनीपत जिले के एक गांव में हुई थी। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का परिवार के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध है। जिसे लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Fri, 14 Jan 2022 01:23 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 01:23 PM (IST)
रोहतक में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पिलाई जहरीली चाय, हालत गंभीर
रिटौली गांव के व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर लगाया आरोप, केस दर्ज।

रोहतक, जागरण संवाददाता। रोहतक के शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र के रिटौली गांव में पत्नी ने पति को जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश की है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर उसे जहरीली चाय पिलाई थी। फिलहाल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गंभीर हालत में व्यक्ति का चल रहा है निजी अस्पताल में उपचार 

पुलिस को दिए बयान में रिटौली गांव के युवक ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में सोनीपत जिले के एक गांव में हुई थी। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का परिवार के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध है। जिसे लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका है। करीब तीन माह पहले पत्नी ने अपनी गलती मानकर समझौता कर लिया था। तभी से दंपती एक साथ रह रहे थे। युवक का कहना है कि 28 दिसंबर को उसकी पत्नी मानव सेवा संघ में दवाई लेने के लिए गई थी। दोपहर बाद वह घर वापस लौटी। 11 जनवरी को उसकी पत्नी ने खाना खाने के लिए चाय दी। चाय पीते ही युवक को खून की उल्टी शुरू हो गई। इस पर युवक ने अपनी पत्नी से पूछा कि उसे क्या दिया है। पत्नी ने बताया कि उसके प्रेमी ने कुछ लाकर दिया था, जो चाय में डालकर पिलाया है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने धमकी दी कि यदि आज बच गया तो दोबारा फिर मारने की कोशिश करूंगी। इसके बाद युवक को कुछ पता नहीं चला। जब उसकी आंख खुली तो वह अस्पताल में भर्ती था। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी की इन हरकतों में मायके पक्ष के लोग भी सहयोग करते हैं। पत्नी उसे करीब एक साल से रोजाना नींद की गोलियां भी दे रही है। 

जांच अधिकारी के अनुसार

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी