दिल्ली जाने वाले सभी वैकल्पिक रास्तों को किया जाएगा पक्का, 15 करोड़ की राशि सीएम ने की है स्वीकृत

भाजपा नेता नरेश कौशिक ने बुधवार को शहर के छोटूराम नगर से दिल्ली सीमा तक बनने वाले मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ करते हुए नरेश कौशिक ने कहा कि यह मार्ग सीसी का बनेगा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 04:05 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 04:05 PM (IST)
दिल्ली जाने वाले सभी वैकल्पिक रास्तों को किया जाएगा पक्का, 15 करोड़ की राशि सीएम ने की है स्वीकृत
पुराना बागपत रोड के नाम से प्रसिद्ध है यह मार्ग, जल्द मिलेगी लोगों को सुविधा, नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता नरेश कौशिक ने बुधवार को शहर के छोटूराम नगर से दिल्ली सीमा तक बनने वाले मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ करते हुए नरेश कौशिक ने कहा कि यह मार्ग सीसी का बनेगा। करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण पर करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत आएगी। इस मार्ग को पुराना बागपत रोड के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस मार्ग के बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और यहां से उनका दिल्ली में आवागमन सुगम हो जाएगा। करीब 10 हजार लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

इसके लिए नरेश कौशिक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। नरेश कौशिक ने बताया कि दिल्ली जाने वाले सभी वैकल्पिक मार्गाें को पक्का किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद व लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बहादुरगढ़ की आम जनता की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन रास्तों को पक्का करने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। दिल्ली बार्डर तक सभी रास्ते पक्के हो जाएंगे। नाहरा-नाहरी रोड से निजामपुर रोड, बराही रोड, मितराऊ रास्ता, सेक्टर दो, परशुराम मार्ग समेत कई मार्ग पक्के किए जाएंगे।

चेयरमैन भी भाजपा का बनाएं लोग, शहर का होगा विकास:

पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि आने वाले दिनों में नगर परिषद के चुनाव होंगे। ऐसे में लोगों को भाजपा का साथ देना चाहिए। सरकार भाजपा की है। ऐसे में चेयरमैन भी भाजपा का होगा तो शहर का विकास ठीक ढंग से होगा। लोग नगर परिषद के चुनाव में कमल खिलाने का काम करें, सरकार आपका पूरा सहयोग करेगी। हमने छोटूराम नगर में आखिरी छोर तक सभी सुविधाएं देने का काम किया है। आपका भी फर्ज बनता है कि आप भाजपा का सहयोग करें।

लोगों की समस्याओं को भी सुना, समाधान के लिए निर्देश:

पूर्व विधायक नरेश कौशिक के सामने छोटूराम नगर के लोगों ने नगर की समस्याएं रखी। कुछ लोगों ने छोटूराम नगर के मार्ग का लेवल ठीक रखकर निर्माण करने की मांग की। इस पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे लोगों की मांग अनुसार की मार्ग का निर्माण करें। लेवल उचित रखें। साथ ही छोटूराम नगर की सभी समस्याओं के समाधान के भी निर्देश उन्होंने दिए। इस मौके पर नगर परिषद के एमई अमन राठी, जेई दलबीर देशवाल, भाजपा नेता हरिमोहन धाकरे, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, रामकुमार सैनी, पालेराम शर्मा, अशोक शर्मा, पूर्व सरपंच चांद जून, प्रदीप सिन्हा, नरेश गौड़, ललित बराही, विजय आसीवाल, विनोद शर्मा, जगपाल प्रधान, इब्राहिम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी