अभय चौटाला बोले- दुष्यंत मेरा भतीजा, परमात्‍मा से कामना करता हूं जल्द हो कोरोना मुक्‍त

बिखराव के बावजूद चौटाला परिवार में अभी भी एकता नजर आ रही है। चाचा भतीाज पहले जहां एक दूसरे का नाम लेते ही उखड़ जाते थे वहीं दुष्‍यंत के कोरोना पॉजिटिव होने पर इनेलो विधायक अभय चौटाला के तेवर बेहद नरम नजर आए।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 06:39 PM (IST)
अभय चौटाला बोले- दुष्यंत मेरा भतीजा, परमात्‍मा से कामना करता हूं जल्द हो कोरोना मुक्‍त
दुष्‍यंत चौटाला के कोरोना पॉजिटिव होने पर अभय चौटाला के मन में फिर से भतीजा प्रेम जागा है

फतेहाबाद, जेएनएन। बिखराव के बावजूद चौटाला परिवार में अभी भी एकता नजर आ रही है। चाचा भतीाज पहले जहां एक दूसरे का नाम लेते ही उखड़ जाते थे, वहीं दुष्‍यंत के कोरोना पॉजिटिव होने पर इनेलो विधायक अभय चौटाला के तेवर बेहद नरम नजर आए। फतेहाबाद में अभय चौटाला ने दुष्‍यंत चौटाला के कोरोना पॉजिटिव होने पर कहा है कि दुष्‍यंत मेरा भतीजा है। मैं परमात्‍मा से कामना करूंगा कि वह जल्‍दी से स्‍वस्‍थ हो जाएं।

मेरा दुष्‍यंत से राजनीतिक विरोध है, व्‍यक्तिगत नहीं है। हम यह कभी नहीं चाहेंगे कि हमारे बच्‍चे बीमार हो जाएं। फतेहाबाद में इनेलो द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में पत्रकारों से बात करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारा परिवार एक है। ऐसे में परिवार का एक भी सदस्य बीमार होता है तो दुख होता है। राजनीति में भी अगर चौधरी देवीलाल के आदर्श को लेकर चलते तो वह भी उनके साथ होते थे। लेकिन दुष्यंत ने भाजपा का दामन थामा है। वह गलत नीतियों पर चल रहे हैं। ऐसे में वे इसका विरोध भी कर रहे हैं।

इनेलाे द्वारा आयोजित प्रदर्शन से पहले जाट धर्मशाला में बैठक को भी संबोधित किया। बैठक के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन भी किया। विरोध करते हुए कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने वहां उपायुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी किसानों की आवाज उठा रहे हैं वह सही है। लेकिन पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। पंजाब हरियाणा को पानी नहीं दे रहा है। किसान तो पहले ही परेशान हैं।

ऐसे में राहुल गांधी को कृषि विधेयक के साथ पानी का मुद्​दा भी उठाएं। अगर यह मुद्​दा उठाते हैं तो वह सही हैं। उन्होंने कहा कि किसान मंगलवार को सिरसा में प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन प्रशासन द्वारा किसानें पर पानी व आंसू गैस के गोले छोड़ना गलत है। आने वाले समय में किसान इसका जवाब देंगे। सिरसा में किसान इसलिए इकट्ठे हुए थे कि यहां उपमुख्यमंत्री है और उनकी बात सुनीं जाएगी। लेकिन जो हरकत सरकार ने की है वो गलत है।

उन्होंने कृषि विधेयक के बारे में कहा कि सरकार ने किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। आज धान की फसल नहीं बिक रही है। वहीं किसानों को उचित दाम भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में कैसे ये विधेयक अच्छे होंगे। इनेलो अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगी जब तक वो इस विधेयक को वापस नहीं लेते।

chat bot
आपका साथी