सीवर लाइनें खोली, गंदगी बाहर छोड़ी

- पार्षद बोले, निगम अधिकारियों से करवाएंगे समस्या का समाधान जागरण संवाददाता, हिसार : जनस्वास्थ

By Edited By: Publish:Wed, 01 Jul 2015 10:16 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2015 10:16 PM (IST)
सीवर लाइनें खोली, गंदगी बाहर छोड़ी

- पार्षद बोले, निगम अधिकारियों से करवाएंगे समस्या का समाधान

जागरण संवाददाता, हिसार :

जनस्वास्थ्य विभाग ने पटेल नगर के वाल्मीकि कालोनी में सीवरेज समस्या का समाधान तो कर दिया लेकिन नालियों से निकले सिल्ट या गंदगी को वहीं छोड़कर चले गए। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्ग पर गंदगी जमा होने की वजह से स्थानीय नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय नागरिक ने बताया कि सफाई के वजह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या तो दूर हुई लेकिन घर के बाहर गंदगी के वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गंदगी के वजह से पूरे क्षेत्र में दुर्गध फैल रहा है। गंदगी की वजह से सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है। गंदगी से परेशान लोगों ने वार्ड पार्षद और प्रशासन से गंदगी उठवाने की मांग की है।

इस बारे में पूछे जाने पर पार्षद महेंद्र जुनेजा ने बताया कि दैनिक जागरण के प्रयास से सीवर समस्या का समाधान हुआ है। सीवर लाइनों से करीब एक ट्राली गंदगी बाहर निकाली है। अब सीवर व्यवस्था दुरुस्त है मगर गंदगी नहीं उठाई गई है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो यह सिल्ट वापस सीवर में बहकर चली जाएगी। फिर वहीं पुरानी समस्या पैदा होगी। इससे अच्छा है कि निगम प्रशासन यह सिल्ट जल्द उठाए ताकि जनता को परेशानी ना उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि इस बारे में निगम अधिकारियों को अवगत कराएंगे, ताकि बारिश से पहले गंदगी को उठवाएं।

chat bot
आपका साथी