सेंट मेरिज स्कूल ओवरऑल रनरअप

फोटो संख्या : 207 जासं, हिसार : सेंट मेरिज स्कूल ने जिलास्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता में अपना वर्चस्

By Edited By: Publish:Thu, 27 Nov 2014 06:24 PM (IST) Updated:Thu, 27 Nov 2014 06:24 PM (IST)
सेंट मेरिज स्कूल ओवरऑल रनरअप

फोटो संख्या : 207

जासं, हिसार : सेंट मेरिज स्कूल ने जिलास्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए 14 पदक प्राप्त किए। पदक तालिका में स्कूल की छात्रा अनु ने स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पांच रजत व आठ कांस्य पदक के साथ खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्या शैली मेहता ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल जीवन को अनुशासित बनाते हैं, जो जीवन के हर सोपान पर सफलता का सूत्र होता है। स्कूल के खेल प्रशिक्षक ललित कुमार व अबना के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसी प्रतियोगिता में खेल प्रशिक्षिका अबना ने भी रजत पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ स्कूल प्राचार्या ने इस उपलब्धि पर सभी छात्रों, अध्यापकगण व अभिभावकगण को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी