विविध: रिदमिक इंस्ट्रूमेंट्स पर थिरके शहरवासी

जासं, नया गुरुग्राम: व‌र्ल्ड म्यूजिक डे (21 जून) के उपलक्ष्य में साइबर हब में सांस्कृतिक व संगीत कार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 05:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 05:48 PM (IST)
विविध: रिदमिक इंस्ट्रूमेंट्स पर थिरके शहरवासी
विविध: रिदमिक इंस्ट्रूमेंट्स पर थिरके शहरवासी

जासं, नया गुरुग्राम: व‌र्ल्ड म्यूजिक डे (21 जून) के उपलक्ष्य में साइबर हब में सांस्कृतिक व संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लैटिन, अफ्रीकन और अमेरिकन म्यूजिक के विभिन्न विधाओं की एक साथ प्रस्तुति दी गई, जिसमें रिदमिक इंस्ट्रमेंट्स का इस्तेमाल किया गया। म्यूजिक एक्सपर्ट तरुण कोहली व मरीसा मेकॉल के निर्देशन में 15 कलाकारों की टीम ने फिश वुडब्लॉक, कबासा, घुंघरू, ड्रमस्टिक, एग शेकर्स, प्लास्टिक बीटर्स, टेंपल ब्लॉक, क्लेव्स, सिलेंड्रियो शेकर्स व साउंड शेप्स जैसे रिदमिक इंस्ट्रूमेंट्स के इस्तेमाल से संगीत प्रेमियों को बांधे रखा। शाम पांच बजे से सात बजे तक चले सांस्कृतिक संध्या में दो सौ से ज्यादा लोगों ने पाश्चात्य संगीत का लुत्फ उठाया।

chat bot
आपका साथी