आजीविका मिशन में बेहतर काम करने वाली महिलाएं सम्मानित

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा गोद लिए गांव ताज नगर में बेटी दिवस धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:31 PM (IST)
आजीविका मिशन में बेहतर काम 
करने वाली महिलाएं सम्मानित
आजीविका मिशन में बेहतर काम करने वाली महिलाएं सम्मानित

संवाद सहयोगी, फरुखनगर: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा गोद लिए गांव ताज नगर में बेटी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली गांव की बेटियों को सम्मानित किया गया, वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं ने अपने अपने उत्पादों के स्टाल भी लगाए। जेबीटी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गांव की बेटी सोनम को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया गया।

फरुखनगर खंड के गांव ताजनगर को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गोद लिया था। प्रणब फाउंडेशन के तहत रविवार को ताजनगर गांव में बेटी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम को प्रणब मुखर्जी फाउंडेशन आउटरीच का नाम दिया गया। कार्यक्रम में खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर कर पदक जीतने वाली चार बेटियों को सम्मानित किया गया। इनमें कराटे में स्वर्ण पदक जीतने वाली रिया, भावना व नीतू शामिल थीं। गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति राजेंद्र ने मंच पर गांव का पूरा इतिहास बताया। प्रणब फाउंडेशन की तरफ से उनको भी सम्मान दिया गया।

स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नशा मुक्ति पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम करने वाले पहल ग्रुप की महिलाओं ने भोजन की थाली व रिफ्रेशमेंट की स्टाल, प्रजापत ग्रुप में आंवला व कैंडी के लड्डू, उदय ग्रुप में हरियाणवी ड्रेस, एकता ग्रुप ने ऑर्गेनिक सब्जियों की, कार्तिक ग्रुप ने हस्त निर्मित पायदान की और भरोसा ग्रुप में रेडीमेड कपड़ों की स्टाल लगाई। पहल ग्रुप की अध्यक्ष पूनम शर्मा को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम करने वाली महिलाओं ने आज अपने उत्पादों की स्टाल लगाई। गांव की महिलाओं के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। महिलाएं अब इस मिशन के तहत स्वावलंबी हो रही है।

-दीप्ति  ढींडसा, जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन

chat bot
आपका साथी