जिले में फेस मास्क पहनना अनिवार्य

जिलाधीश के आदेशानुसार गुरुग्राम के लोगों के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। घर से बाहर निकलते वक्त सभी को मास्क लगाना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 07:09 PM (IST)
जिले में फेस मास्क पहनना अनिवार्य
जिले में फेस मास्क पहनना अनिवार्य

जासं, गुरुग्राम: जिलाधीश के आदेशानुसार गुरुग्राम के लोगों के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। घर से बाहर निकलते वक्त सभी को मास्क लगाना होगा। इस संबंध में जिलाधीश अमित खत्री ने शुक्रवार को आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार सभी व्यक्ति गली, अस्पताल, कार्यालय या बाजार आदि स्थानों पर मास्क पहनेंगे। यहां तक कि अपने व्यक्तिगत वाहन या सरकारी वाहन में भी यात्रा करते समय मास्क पहनना जरूरी किया गया है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी आदेश दिए गए हैं कि वे बिना मास्क पहने बैठक में नहीं आएंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी