विश्वकर्मा पूजा आज हो गई तैयारी

कृष्णाकुंज के पंचमंदिर में होने वाली वि‌र्श्वकमर पूजा की तैयारियों में लोग जुटे हुए है। सोमवार को सुबह पूजा करने के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद रात नौ बजे से जागरण किया जाएगा। जागरण के लिए वृंदावन से भजन मंडली बुलाई गई है। श्री श्री 10

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 07:07 PM (IST)
विश्वकर्मा पूजा आज हो गई तैयारी
विश्वकर्मा पूजा आज हो गई तैयारी

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर :

कृष्णाकुंज के पंचमंदिर में होने वाली विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों में लोग जुटे हुए है। सोमवार को सुबह पूजा करने के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद रात नौ बजे से जागरण किया जाएगा। जागरण के लिए वृंदावन से भजन मंडली बुलाई गई है।

श्री श्री 108 सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा समिति हर वर्ष पूजा का आयोजन करती है। इस बार नौंवा विश्वकर्मा पूजा समारोह व भंडारा आयोजित किया जा रहा है। समिति के योगेंद्र यादव ने बताया कि विश्वकर्मा का पूजन पंच मंदिर में बडे़ धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां करने में लोग जुटे हुए है। विश्वकर्मा को देवताओं के वास्तुकारों के रुप में पूजा जाता है। उमाशंकर ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को ही मनाई जाती है। ¨हदू मान्यताओं के अनुसार पौराणिक काल में देवताओं के अस्त्र-शस्त्र व महलों को भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाया था। सोने की लंका व पुष्पक विमान और भगवान कृष्ण की द्वारका नगरी आदि को विश्वकर्मा ने ही बनाया था। इसलिए निर्माण व सृजन से जुडे़ लोग विश्वकर्मा जयंती को पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाते है।

chat bot
आपका साथी