सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

जासं, गुरुग्राम: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। गांव मेवका निवासी 21 वर्षीय ओमवीर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 05:57 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

जासं, गुरुग्राम: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। गांव मेवका निवासी 21 वर्षीय ओमवीर पटौदी स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। शुक्रवार रात बाइक से लौट रहे थे। गांव ढोरका के नजदीक आगे-आगे चल रहे एक हाइवा के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। इससे बाइक हाइवा में टकरा गई। बाइक टकराने से ओमवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसी तरह गांव गढ़ी हरसरू में एक अज्ञात वाहन ने स्थानीय निवासी बुजुर्ग 78 वर्षीय रामकला को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। दोनों शिकायतें सेक्टर 10ए थाने में दर्ज कराई गई हैं। दोनों मामलों के जांच अधिकारी एएसआइ कृष्णचंद्र ने बताया कि आरोपित वाहन चालकों की पहचान की जा रही है। बता दें कि पिछले दो महीने के दौरान 50 से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी