अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने सेक्टर-38 इलाके से दो युवक को अवैध हथियारों के साथ शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 07:54 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 07:54 PM (IST)
अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार
अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : सदर थाना पुलिस ने सेक्टर-38 इलाके से दो युवक को अवैध हथियारों के साथ शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में शांति नगर निवासी साहिल और गांव भोंडसी में रह रहे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गांव पचखाई निवासी साजन के रूप में की गई। दोनों की जेब से एक-एक कट्टा बरामद किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ के मुताबिक साहिल के खिलाफ मारपीट करने के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। साजन के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक अपने जानकारों से बहस कर रहे हैं। उनके पास हथियार हैं। इसके बाद टीम पहुंची और दोनों को दबोच लिया। दोनों ने कहां से कट्टे खरीदे थे, किस इरादे से घूम रहे थे सहित कई सवालों के जवाब हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआइ जितेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपितों के बारे में पूरी जानकारी सामने लाई जाएगी। बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए पुलिस आयुक्त केके राव ने सभी थाना पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच की टीमों को संदिग्धों के ऊपर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है। निर्देशानुसार प्रतिदिन रात में संदिग्धों की पहचान को लेकर टीमें विभिन्न इलाकों में पहुंच रही हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान 15 युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी