सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

सेक्टर-15 पार्ट-वन आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी चुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार मैदान में रह गए जबकि अन्य सभी पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 09:01 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:10 AM (IST)
सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए में अध्यक्ष 
पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला
सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

जासं, गुरुग्राम: सेक्टर-15 पार्ट-वन आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी चुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार मैदान में रह गए, जबकि अन्य सभी पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार बन गए हैं। इस सेक्टर में कई वर्षों बाद चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी निर्विरोध ही चुन ली जाती थी।

आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी के लिए 11 अक्टूबर को चुनाव होना है। चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के साथ सभी पदों के लिए चुनाव अधिकारी ने नामांकन लिए। नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार एपी जैन, अनिल कुमार गुप्ता व नीरज सलुजा मैदान में रह गए हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए बीएस यादव और मनोज यादव में मुकाबला होगा। महासचिव पद के लिए सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. एमसी सोनी व श्रीदहिया में चुनाव होगा। संयुक्त सचिव पद के लिए अश्वनी वशिष्ठ व विकास यादव आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए आरके सपरा व आलोक वर्मा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी