एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

पटौदी ब्लाक के गांव ब्रजपुरा में बुधवार शाम एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। एक डेढ़ साल की बच्ची को चोट लगी थी। उसने भी अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। ढाई साल का एक मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इससे लगता है कि बच्ची अपनी मां की गोद में रही होगी। गिरने से उसे चोट लगी होगी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Aug 2018 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 11:01 PM (IST)
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम) : पटौदी ब्लाक के गांव ब्रजपुरा में बुधवार शाम एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। डेढ़ साल की एक बच्ची को चोट लगी थी। उसने भी अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। ढाई साल का एक मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इससे लगता है कि बच्ची अपनी मां की गोद में रही होगी। गिरने से उसे चोट लगी होगी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिस जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका था कि आखिर हत्याकांड को किसने और क्यों अंजाम दिया।

बुधवार शाम प्रतिदिन की तरह दूधिया दूध देने के लिए पहुंचा था। उसने दरवाजा खटखटाया तो कोई अंदर से नहीं निकला। उसने पड़ोसी से कहा कि क्या लोग बाहर गए हैं। इसके बाद पड़ोसी दरवाजा खोलकर घर के अंदर पहुंचे। देखा कि फूलवती एवं उनके बेटे मनीष का शव जमीन पर लहूलुहान पड़ा था। बहु ¨पकी का शव फंदे से लटकी थी। उसके दोनों हाथ के नस कटे हुए हैं। सिर व शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। फूलवती एवं मनीष के सिर सहित कई जगह चोट के निशान हैं। मनीष की बेटी घायल पड़ी हुई थी। ढाई साल का बेटा पूरी तरह सुरक्षित एक कोने में बैठा था। वह कुछ भी नहीं बोल पा रहा है। बच्ची को नजदीक एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देखते हुए गुरुग्राम जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पूरे गांव में दहशत का माहौल

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या व एक बच्ची की मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। गांव के सरपंच करण ¨सह ने बताया कि मनीष की रेवाड़ी के नजदीक कपड़े की दुकान है। उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। कभी किसी से लड़ाई हुई हो, यह भी नहीं। फिर किसने व क्यों परिवार को समाप्त कर दिया, समझ में नहीं आ रहा है। इधर, मानेसर के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार ने बताया कि मामले की हर स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय थाना पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगा दी गई हैं। फारेंसिक जांच टीम भी लग गई है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी