नगर निगम में चल रहा बिलो रेट टेंडरों का खेल

इंजीनियरिग विग के अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार काफी कम कम रेट में टेंडर लेकर विकास कार्यों में गड़बड़ी कर निगम के खजाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:49 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:49 PM (IST)
नगर निगम में चल रहा बिलो रेट टेंडरों का खेल
नगर निगम में चल रहा बिलो रेट टेंडरों का खेल

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम गुरुग्राम में बिलो रेट (तय रेट से नीचे) टेंडरों का खेल चल रहा है। इंजीनियरिग विग के अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार काफी कम कम रेट में टेंडर लेकर विकास कार्यों में गड़बड़ी कर निगम के खजाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मामले को पार्षदों ने सोमवार को हुई बैठक में जोर-शोर से उठाया। मेयर मधु आजाद व विधायक सुधीर सिगला ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जोन-एक व जोन-दो क्षेत्र के निगम पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की।

मेयर मधु आजाद ने कहा कि काम नहीं करने वाले एवं कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के लिए गुरुग्राम में कोई जगह नहीं है तथा इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार को लिखा जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विधायक सुधीर सिगला ने भी अधिकारियों से कहा कि वे गुरुग्राम के बेहतर विकास की ओर ध्यान दें और आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें।

पार्षद बोले, बार-बार न हों तबादले

वार्ड छह के पार्षद अनूप सिंह ने बैठक में कहा कि बिना रेट टेंडरों से जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बार-बार जेई और एसडीओ के तबादला होने से वार्डों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में भाजपा नेता अनिल यादव, निगम पार्षद सुभाष सिगला, सीमा पाहुजा, अनूप सिंह, योगेंद्र सारवान, अश्विनी शर्मा, संजय प्रधान, धर्मबीर व ब्रह्म यादव सहित नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी