राजस्थान व वृंदावन के कलाकार देंगे प्रस्तुति

होली त्योहार के लिए साइबर सिटी तैयार हो गई है। खुशियों के त्योहार को खास बनाने के लिए आरडी सिटी सुशांत लोक सहित अधिकांश सोसायटियों में आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 08:03 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 08:03 PM (IST)
राजस्थान व वृंदावन के कलाकार देंगे प्रस्तुति
राजस्थान व वृंदावन के कलाकार देंगे प्रस्तुति

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: होली त्योहार के लिए साइबर सिटी तैयार हो गई है। खुशियों के त्योहार को खास बनाने के लिए आरडी सिटी, सुशांत लोक सहित अधिकांश सोसायटियों में आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई है। जिस होली का लोगों को बेसब्री से इंतजार है वो है डीएलएफ फेज दो की ब्रज की होली।

बता दें कि पिछले दस वर्षों से शहरवासियों को ब्रज के रंग में रंगने वाली दो दिवसीय होली उत्सव में 20 मार्च को होलिका दहन व 21 मार्च को होली खेलने का उत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन निष्काम फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। होली उत्सव में राजस्थान और वृंदावन से कलाकार आएंगे। ये राधा-कृष्ण की रासलीला का मंचन करेंगे। सांस्कृतिक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान फूलों से होली खेली जाएगी। ढोल-नगाड़ों के साथ म्यूजिक सिस्टम, दही मटकी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता भी होगी।

chat bot
आपका साथी