बिल्डर ने किया अवैध निर्माण, निगम ने तोड़ा

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हुई एक शिकायत के मामले में नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को एक अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई। निर्माण के दौरान बिल्डिग प्लान की अवहेलना पाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:13 PM (IST)
बिल्डर ने किया अवैध निर्माण, निगम ने तोड़ा
बिल्डर ने किया अवैध निर्माण, निगम ने तोड़ा

जागरण संवाददाता, गुरग्राम: शहर के न्यू कालोनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कार्य चल रहे हैं। इस संबंध में चंडीगढ़ में मंत्रियों और अधिकारियों तक शिकायतें पहुंच रही हैं। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हुई एक शिकायत के मामले में नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को एक अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई। निर्माण के दौरान बिल्डिग प्लान की अवहेलना पाई गई और निर्माण नक्शे के हिसाब से नहीं होने पर बिल्डिग का कुछ हिस्सा तोड़ने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग ने बताया कि न्यू कालोनी निवासी एक व्यक्ति द्वारा जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में न्यू कालोनी निवासी बिल्डर राकेश बेदी के खिलाफ अवैध निर्माण करने की शिकायत दी थी। बिल्डिग का जो हिस्सा गलत बना हुआ था, उसको एन्फोर्समेंट टीम ने जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। इस बिल्डिग में छज्जे आदि गलत बने हुए थे। संयुक्त आयुक्त के मुताबिक अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। अवैध निर्माणों की काफी शिकायतें मिल रही हैं। 15 से ज्यादा अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा। इसके लिए पुलिस फोर्स की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी