खेल : हरियाणा टीमें दोनो वर्ग में बनी चैंपियन

छत्तीसगढ़ में खेली गई राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग में हरियाणा टीमों ने चैंपियन ट्रॉफी जीत ली। बुधवार को दोनो वर्ग का फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर 17 में हरियाणा व -- टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था और हरियाणा टीम ने --- से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अंडर 19 में हरियाणा टीम का मुकाबला --- टीम के साथ खेला गया और इसमें हरियाणा टीम -- से जीतने में कामयाब रही। अंडर 14 में हरियाणा टीम चौथे स्थान पर रही। अंडर 17 में सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा टीम ने आइपीएसई पंजाब टीम को 12-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था और अंडर 19 आयु वर्ग में हरियाणा टीम ने सीबीएसई टीम को 11-1 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया था। --------

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 06:49 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 06:49 PM (IST)
खेल : हरियाणा टीमें दोनो वर्ग में बनी चैंपियन
खेल : हरियाणा टीमें दोनो वर्ग में बनी चैंपियन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : छत्तीसगढ़ में खेली गई राष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप 2019 में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में हरियाणा टीमों ने चैंपियन ट्रॉफी जीत ली। बुधवार को दोनों वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप में देशभर से टीमें शामिल हुई थी और हरियाणा टीमों को शानदार प्रदर्शन रहा। हरियाणा टीमों ने अपने अपने वर्ग में कोई मुकाबला नहीं हारा। अंडर 17 में हरियाणा व विद्या भारती मध्यप्रदेश टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था और हरियाणा टीम ने 5-2 से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अंडर 19 में हरियाणा टीम का मुकाबला दिल्ली टीम के साथ खेला गया और इसमें हरियाणा टीम 6-4 से जीतने में कामयाब रही।

अंडर-14 में हरियाणा टीम चौथे स्थान पर रही। अंडर-17 में सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा टीम ने आइपीएसई पंजाब टीम को 12-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था और अंडर-19 आयु वर्ग में हरियाणा टीम ने सीबीएसई टीम को 11-1 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया था।

chat bot
आपका साथी