बिल ना भरने पर बंद होगी साउथ सिटी-टू की पानी आपूर्ति

साउथ सिटी 2 में लोगों के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। जीएमडीए ने बिल ना भरने पर पानी आपूर्ति बंद करने का नोटिस दे दिया है। प्रशासक ने सभी लोगों से 31 जनवरी तक रखरखाव राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jan 2020 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 06:13 AM (IST)
बिल ना भरने पर बंद होगी साउथ सिटी-टू की पानी आपूर्ति
बिल ना भरने पर बंद होगी साउथ सिटी-टू की पानी आपूर्ति

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: साउथ सिटी-2 में लोगों के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। जीएमडीए ने बिल ना भरने पर जल आपूर्ति बंद करने का नोटिस दे दिया है। प्रशासक ने सभी लोगों से 31 जनवरी तक रखरखाव राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। 31 जनवरी तक रखरखाव राशि जमा न करने पर उनकी सुविधाएं बंद की जा सकती हैं।

साउथ सिटी-2 में लोग काफी दिनों से रखरखाव राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। रखरखाव राशि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों पानी की आपूर्ति बिल जमा ना होने पर बंद कर दी गई थी। आरडब्ल्यूए ने उस समय 17 लाख रुपये जमा करा कर पानी की आपूर्ति बहाल कराई थी। जीएमडीए ने अब फिर से साउथ सिटी-2 की पानी आपूर्ति बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है।

3 जनवरी तक का साउथ सिटी-2 पर दो लाख 90 हजार रुपये पानी का बिल बकाया है। जीएमडीए ने इसके लिए 15 दिन में बिल जमा कराने का नोटिस दिया है। 15 दिन में अगर बिल जमा नहीं कराया जाता है तो साउथ सिटी-2 की पानी आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

लोगों पर रखरखाव राशि का काफी पैसा बकाया है। यह राशि वसूलने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्ष व कॉलेजियम के सदस्यों को कहा गया है। सभी रखरखाव राशि जमा कर देंगे तो पानी के बिल के अलावा जो भी देनदारी है। सभी को जल्द निपटा दी जाएंगी।

-हमबीर सिंह, प्रशासक, साउथ सिटी 2

chat bot
आपका साथी