भोंडसी के कप्तान जगमाल खेल मैदान को दिया जाएगा नया रूप

भोंडसी के स्वर्गीय कप्तान जगमाल ¨सह खेल स्टेडियम को आधुनिक खेल मैदान के रूप में तैयार किया जाएगा। इस खेल मैदान में एक इंडोर स्टेडियम बेड¨मटन कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट, टेनिस कोर्ट, क्रिकेट प्रेक्टिस कोर्ट, फुटबॉल हॉकी सहित खेलों को आधुनिक तर्ज पर खेल प्रतिभाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए ग्राम भोंडसी पंचायत ने प्रस्ताव पास कर 90 लाख 16 हजार रूपये की पंचायती राज अभियंता से स्वीकृति ले ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 07:08 PM (IST)
भोंडसी के कप्तान जगमाल खेल मैदान को दिया जाएगा नया रूप
भोंडसी के कप्तान जगमाल खेल मैदान को दिया जाएगा नया रूप

संवाद सहयोगी, सोहना : भोंडसी के स्वर्गीय कप्तान जगमाल ¨सह खेल स्टेडियम को आधुनिक खेल मैदान के रूप में तैयार किया जाएगा। इस खेल मैदान में एक इंडोर स्टेडियम बैड¨मटन कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट, टेनिस कोर्ट, क्रिकेट प्रेक्टिस कोर्ट, फुटबॉल हॉकी सहित खेलों को आधुनिक तर्ज पर खेल प्रतिभाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए ग्राम भोंडसी पंचायत ने प्रस्ताव पास कर 90 लाख 16 हजार रूपये की पंचायती राज अभियंता से स्वीकृति ले ली है। रविवार को भोंडसी के कप्तान जगमाल खेल मैदान में चक दे इंडिया कबड्डी खेल का ट्रायल का शुभारंभ गांव की सरपंच दुर्गा देवी ने किया। इस कबड्डी ट्रायल में भिवानी महेंद्रगढ़ और मेवात सहित कई जिलों की टीमों ने भाग लिया। ट्रायल में जो टीम बेहतर रहेगी उसका चयन अक्टूबर माह में ताऊ देवीलाल खेल मैदान में प्रस्तावित चक दे इंडिया कबड्डी खेल के लिए होगा। प्रथम आने वाली टीम को 71 हजार रूपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सरपंच दुर्गा देवी ने बताया कि गांव में बने खेल मैदान को जल्द ही आधुनिक खेल मैदान बनाया जाएगा। स्टेडियम में खेलों की तमाम सुविधा होगी। ऐसे में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और उनकी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि नौ माह से गांव के विकास कार्य रूके हुए थे अब जल्द ही गांव में विकास कार्य के लिए प्रस्ताव पास कर कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी