रैली निकाल ग्रीन दीपावली मनाने का दिया संदेश

झंकार सीनियर सेकंडरी स्कूल बाबड़ा बाकिपुर के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर पटाखे रहित दीवाली मनाने का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन कपीश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि पटाखों से पर्यावरण में जहरीली हवा का दबाव बढ़ जाता है। जिस कारण श्वसन संबंधी समस्याएं और आंखों में जलन होने लगती है। प्रदूषण का सबसे बुरा प्रभाव श्वासरोगी वृद्ध व बच्चों पर पड़ता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 12:57 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 04:14 PM (IST)
रैली निकाल ग्रीन दीपावली मनाने का दिया संदेश
रैली निकाल ग्रीन दीपावली मनाने का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, फरुखनगर: झंकार सीनियर सेकंडरी स्कूल बाबड़ा बाकिपुर के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर पटाखे रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन कपीश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि पटाखों से पर्यावरण में जहरीली हवा का दबाव बढ़ जाता है, जिससे श्वसन संबंधी समस्याएं और आंखों में जलन होने लगती है। प्रदूषण का सबसे बुरा प्रभाव श्वासरोगी वृद्ध व बच्चों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बड़े पटाखे ध्वनि प्रदूषण को बढ़ाते हैं। दीपावली पर ग्रीन पटाखों का प्रयोग करके कम से कम पटाखे का इस्तेमाल करें। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य पूजा यादव, अध्यापिका मीना देवी, रेणू, नीलम, रेखा देवी समेत सभी शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी