सुरक्षा के साये में आज पढ़ी जाएगी जुमे की नमाज

सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ ¨हदू संगठनों के विरोध को देखते हुए शुक्रवार को सभी जगह सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी। यही नहीं किसी भी स्थिति से निबटने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए गए हैं। न केवल सार्वजनिक स्थानों पर बल्कि मस्जिदों के नजदीक भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 07:48 PM (IST)
सुरक्षा के साये में आज पढ़ी जाएगी जुमे की नमाज
सुरक्षा के साये में आज पढ़ी जाएगी जुमे की नमाज

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ ¨हदू संगठनों के विरोध को देखते हुए शुक्रवार को सभी जगह सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी। यही नहीं किसी भी स्थिति से निबटने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए गए हैं। न केवल सार्वजनिक स्थानों पर बल्कि मस्जिदों के नजदीक भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

पिछले कई दिनों से एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ ¨हदू संगठन आवाज बुलंद कर रहे हैं। भारत बचाओ संगठन के पदाधिकारी पिछले चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। शहर में मस्जिदों व व्यक्तिगत स्थानों के अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग 37 सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ते हैं। इन सभी स्थानों पर डयूटी मजिस्ट्रेट दोपहर 12 बजे से सुरक्षाकर्मियों के साथ तैनात हो जाएंगे। शीतला कॉलोनी में सबसे अधिक सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी क्योंकि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिस जगह को सील किया गया है उसी के सामने जुमे की नमाज पढ़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि रमजान के महीने से पहले भी सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ ¨हदू संगठनों ने विरोध किया था। संगठनों का आरोप है कि प्रशासन ने कहा था कि रमजान के बाद सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अग्निसमाधि लेने पर अड़े भारत बचाओ संगठन के पदाधिकारी

पिछले चार दिनों से सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ लघु सचिवालय के सामने आमरण अनशन पर बैठे भारत बचाओ संगठन के संयोजक विक्रम यादव के साथ ही विजय यादव, लालचंद आर्य एवं स्वामी यति नरसिम्हानंद शुक्रवार को अग्निसमाधि लेने पर अड़े हुए हैं। प्रशासन ने काफी समझाने का प्रयास किया है लेकिन मांग नहीं माने जाने तक मानने को तैयार नहीं। विक्रम यादव का कहना है कि शुक्रवार दोपहर के दौरान वे लोग अग्निसमाधि लेंगे। उनका कहना है कि नमाज पढ़ने की जगह मस्जिद है। सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने की अनुमति प्रशासन वापस ले। इधर, पुलिस एवं जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कीमत पर माहौल को खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिसे भी विरोध करना है वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखे।

....................

जहां पर भी नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई है, वह नगर निगम एवं हुडा की जगह है। वक्फ बोर्ड से कहा गया है कि वे आवश्यकतानुसार जगह की व्यवस्था करें। जैसे ही जगह की व्यवस्था हो जाएगी, नगर निगम या हुडा की जगह पर नमाज पढ़ने से मना कर दिया जाएगा। जहां तक शीतला कॉलोनी में जगह को सील करने का सवाल है तो आयुध डिपो के 900 मीटर के दायरे में निर्माण पर रोक है। इसी के तहत नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक नहीं बल्कि 11 निर्माण को सील किया।

--- विनय प्रताप ¨सह, जिला उपायुक्त, गुरुग्राम

chat bot
आपका साथी