राम जन्म भूमि में ही बने राम मंदिर:स्वामी धर्मदेव

महामंडले‌र्श्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने कहा कि जनभावना को देखते हुए अयोध्या में राम मंदिर अपनी जगह पर ही बनना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र व प्रदेश सरकार इसके लिए बेहतर प्रयास करेंगी। स्वामी धर्मदेव सोहना में सनातन धर्म सभा के धर्म सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन उपदेशक बाबा चित्र विचित्र महाराज ने भक्तिभावना से ओत प्रोत भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुगध कर दिया। विशेष अतिथि के रूप में नव जन चेतना मंच के संयो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 07:29 PM (IST)
राम जन्म भूमि में ही बने राम मंदिर:स्वामी धर्मदेव
राम जन्म भूमि में ही बने राम मंदिर:स्वामी धर्मदेव

संवाद सहयोगी सोहना: महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने कहा कि जनभावना को देखते हुए अयोध्या में राम मंदिर अपनी तय जगह पर ही बनना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र व प्रदेश सरकार इसके लिए बेहतर प्रयास करेगी। स्वामी धर्मदेव सोहना में सनातन धर्म सभा के धर्म सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।

इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन उपदेशक बाबा चित्र विचित्र महाराज ने भक्ति भावना से ओतप्रोत भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष अतिथि के रूप में नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने शिरकत की। स्वामी धर्मदेव ने भक्तजनों से कहा जल्द ही राम मंदिर का निर्माण होगा ऐसी संभावनाएं बन चुकी है। आने वाले दिनों में राम मंदिर राम जन्म भूमि में ही बनेगा। उन्होंने कहा बच्चों को संस्कारवान बना दो बस यही मंदिर है। यही धर्म व कर्म है देश के नौनिहालों को मोबाइल फोन की नहीं अच्छे संस्कार की जरूरत है। रिश्ते नाते को बनाए रखने व आपसी प्रेम प्यार बढ़ाना चाहते हो तो स्वाध्याय करो। मनन करो कि हमारा जीवन का दायित्व क्या है।

नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ गोयल ने कहा कि संत महात्माओं के सानिध्य में आने से जीवन भर जाता है सोहना की धरती पर संतों का वास होना मानव जीवन का सही मायने में उद्धार है। भाजपा प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने कहा कि धर्म सम्मेलन में स्वामी धर्म देव का मिलने वाला आशीर्वाद ही सोहनावासियों के लिए गौरव की बात है जिनसे धर्म लाभ के साथ ज्ञान व जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है उनका जीवन व विचार प्रवचन हमें धर्म की राह पर चलने की सीख देता है।

इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के संरक्षक पप्पू पठान, पूर्व पार्षद हरीश नंदा, व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष मनोज बजरंगी, नरेश कुमार ,सुरेश मदान, पूर्व चेयरपर्सन लाजवंती पठान, मुनी‌र्श्वर गोस्वामी, गणेशदत्त, राकेश गुलशन विजय सतीश राजेश सहित अनेक सामजिक लोगों ने सहयोग किया भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी