गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन शोभा यात्रा की तैयारी

शहर के गुरुद्वारों में गुरु पूर्णिमा पर गुरु नानक देव की जयंती प्रकाश पर्व की तैयारी चल रही है। गुरुद्वारों की ओर से सुबह सबेरे प्रभात फेरी निकाली जा रही है। शुक्रवार को हजुरी रागियों द्वारा कीर्तन, शबद का कार्यक्रम होगा। लंगर चलेंगे। बुधवार को अखंड पाठ शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा। हालांकि साउथ सिटी गुरुद्वारे की ओर से पिछले रविवार को ही शोभा यात्रा निकाल दी गई। साउथ सिटी गुरुद्वारे की ओर से प्रकाश पर्व से पहले आने वाले रविवार नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता रहा है। अन्य गुरुद्वारों में बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 07:28 PM (IST)
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन शोभा यात्रा की तैयारी
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन शोभा यात्रा की तैयारी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शहर के गुरुद्वारों में गुरु पूर्णिमा पर गुरु नानक देव की जयंती प्रकाश पर्व की तैयारी चल रही है। गुरुद्वारों की ओर से सुबह सबेरे प्रभात फेरी निकाली जा रही है। शुक्रवार को हजूरी रागियों द्वारा कीर्तन व शबद का कार्यक्रम होगा। लंगर चलेंगे।

बुधवार को अखंड पाठ शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा। हालांकि, साउथ सिटी गुरुद्वारे की ओर से पिछले रविवार को ही शोभायात्रा निकाल दी गई। साउथ सिटी गुरुद्वारे की ओर से प्रकाश पर्व से पहले आने वाले रविवार नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता रहा है। अन्य गुरुद्वारों में बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन होगा।

न्यू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री¨सह सभा के अध्यक्ष अजीत पाल ¨सह पसरीचा ने बताया कि इस बार प्रकाश पर्व पर दो बार अखंड साहिब का पाठ होगा। यह पाठ बुधवार को शुरू हो जाएगा। प्रकाश पर्व पर कीर्तन के लिए भाई ज¨तदर पाल ¨सह अरोड़ा फरीदाबाद से और गुरु बख्शीश ¨सह मसकीन (शाहबाद मरकंडे वाले), हजूरी रागी भाई सतवीर ¨सह और पटियाले से भाई गुरसेवक ¨सह आ रहे हैं। यहां गुरु का लंगर दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगा। बड़ा गुरुद्वारे के प्रमुख संतोख ¨सह साहनी ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी चल रही है। कल निकलेगी शोभायात्रा

शहर के गुरुद्वारों की समवेत गुरुग्रंथ साहिब की शोभायात्रा बृहस्पतिवार को निकाली जाएगी। शुरुआत सब्जी मंडी गुरुद्वारे से होगी। इसके बाद खांडसा रोड मॉडल टाउन गुरुद्वारा, पटौदी चौक से मदन पुरी गुरुद्वारा, न्यू कॉलोनी गुरुद्वारा, तिकोना पार्क, भीम नगर, न्यू रेलवे रोड गुरुद्वारे से होकर दोबारा सब्जी मंडी पहुंचेगी। ग्रीनसेवा की तैयारी में गुरुद्वारे

ग्रीन सेवा की शुरुआत साउथ सिटी के गुरुद्वारे में लंगर के दौरान डिस्पोजबल कचरे पर रोक लगाने से हुई थी। स्थायी लंगर के स्टील के ग्लास और प्लेट और ज्यादा बड़े लंगर के लिए स्टायरोफोम की प्लेट की जगह इको फ्रेंडली पत्तल का प्रयोग किया जाने लगा और इन पत्तलों को कचरे से खाद में बनाने वाली मशीन के सहारे निष्पादित किया जाने लगा।

डीएलएफ के गुरुद्वारे में लंगर के लिए स्टील की प्लेट और ग्लास खरीद लिए गए। सब्जी मंडी स्थित मुख्य गुरुद्वारे में भी लंगर के लिए स्टायरोफोम की डिस्पोजबल प्लेट का प्रयोग नहीं हो रहा है। यहां भी भी बड़े लंगर के लिए स्टील की प्लेट और ग्लास उपलब्ध कराई गई है। शहर के गुरुद्वारों में लंगरों को इको फ्रेंडली बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी