किसान मोर्चा की बैठक में बांटे आयुष्मान योजना के कार्ड

रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मानेसर मंडल की बैठक गांव नैनवाल में आयोजित की गई। बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप राघव ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंडलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि बैठक में मौजूद लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष संदीप राघव ने कहा कि देश में भाजपा सरकार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 07:25 PM (IST)
किसान मोर्चा की बैठक में बांटे आयुष्मान योजना के कार्ड
किसान मोर्चा की बैठक में बांटे आयुष्मान योजना के कार्ड

जासं, मानेसर: रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मानेसर मंडल की बैठक गांव नैनवाल में आयोजित की गई। बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप राघव ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंडलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि बैठक में मौजूद लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष संदीप राघव ने कहा कि देश में भाजपा सरकार ने किसानों और गरीबों के लिए जो कार्य किए हैं इससे पहले कभी नहीं हुए। गरीबों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना शुरू कर एक बहुत बड़ी राहत दी है। किसानों के लिए भी सरकार ने खूब कार्य किए हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजीत यादव, मुकेश नैनवाल, जगबीर यादव, पवन भारद्वाज, सुभाष, सुरेश, मुकेश और धर्म ¨सह के अलावा काफी लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी