लोगों ने उत्सुकता से सुनी पीएम के मन की बात

संवाद सहयोगी तावडू़ लॉकडाउन के बीच कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को लोगों ने बड़े उत्सुकता से देखा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:18 AM (IST)
लोगों ने उत्सुकता से सुनी पीएम के मन की बात
लोगों ने उत्सुकता से सुनी पीएम के मन की बात

संवाद सहयोगी, तावडू़ : कोरोना वायरस और लॉकडाउन के लेकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सभी वर्ग के लोगों ने बड़ी उत्सुकता से सुनी। कनिष्क उर्फ कन्नू सहरावत नामक स्थानीय युवक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को मात देने वाले लोगों से बात की। साथ ही कोरोना से ग्रस्त मरीजों की सेवा में लगे चिकित्सकों और नर्सो से बात की।

पीएन का इन लोगों से संवाद सुनकर बहुत प्रेरणा व ज्ञान मिला। मैं अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से पीएम की बातों को साझा करूंगा। दिव्यांश नामक एक अन्य युवक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश भी जनता से लॉकडाउन का समुचित पालन करने की अपील की, जिसे हम सभी को मानना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करते, तो खुद को ही परिवार और समाज को भी खतरे में डाल सकते हैं। वहीं नपा चेयरपर्सन मनीता गर्ग ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों से आत्मिक दूरी बनाने वालों को लेकर जो संदेश दिया उस पर गहनता से विचार करना चाहिए। वर्तमान में हम देख रहे हैं कि कोरोना के मरीजों या होम क्वारंटाइन लोगों से कई जगहों पर भेदभाव किया जा रहा है, जो गलत है। वहीं उनके पति आशीष गर्ग ने कहा कि

कोरोना वायरस इंसानों को खत्म कर सकता है। इसे गंभीरता से समझने की जरुरत है। इसी लिए हमारे प्रधानमंत्री ने देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। इसका सही से पालन नहीं हुआ तो समाज व देश को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

chat bot
आपका साथी