ऑनलाइन अभियान चलाकर तनावमुक्त रहने की जानकारी दी

ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन द्वारा कोरोना काल में नौ से 11 अगस्त तक ऑनलाइन तनाव मुक्त रहने का अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 08:24 PM (IST)
ऑनलाइन अभियान चलाकर  तनावमुक्त रहने की जानकारी दी
ऑनलाइन अभियान चलाकर तनावमुक्त रहने की जानकारी दी

जासं, गुरुग्राम: ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन द्वारा कोरोना काल में 9 से 11 अगस्त तक ऑनलाइन तनावमुक्त रहने का अभियान चलाया। इस दौरान मनोचिकित्सकों ने लोगों को तनावमुक्त रहने की जानकारी दी और लोगों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक सैंडी खांडा ने बताया कि ऑनलाइन अभियान गूगल मीट पर चला। कोरोनाकाल की वजह से हुए लॉकडाउन से लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों में काफी बदलाव आ गया है। अब लोग ऑनलाइन गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव की स्थिति बढ़ रही है। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अदिती ओसवाल ने बताया कि इस कठिन वक्त में योगा और ध्यान जैसी आदतों को अपनाना चाहिए। यह आदतें तनावमुक्त होने में मदद करेंगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

chat bot
आपका साथी